{"_id":"659710f70acd7e9d7b0ec760","slug":"uproar-over-cutting-trees-from-panchayat-land-ambala-news-c-36-1-amb1002-16397-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पंचायती जमीन से पेड़ काटने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पंचायती जमीन से पेड़ काटने पर हंगामा
Fri, 05 Jan 2024 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अधोया गांव की पंचायती की जमीन से पेड़ काटने पर हंगामा हो गया। इस दौरान सरपंच पति व उसके बच्चों पर दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। महिला सरपंच का आरोप है कि हमलावरों ने नुकीली चीज से हमला किया और जाते समय गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
महिला सरपंच का आरोप है कि आरोपी उसके बेटे आशु के गले में सोने की चेन भी झपट ले गए। बराड़ा थाना पुलिस ने अधोया गांव की महिला सरपंच वीना कुमारी की शिकायत पर जसबीर सिंह, भजन सिंह, पंकज उर्फ सन्नी, विक्की पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शिकायतकर्ता सरपंच वीना कुमारी ने बताया कि पंचायती जमीन पर पेड़ खड़े हैं, जिन्हें जसबीर सिंह, भजन सिंह, पंकज व विक्की काट रहे थे। इनके खिलाफ पहले भी पुलिस-प्रशासन को शिकायत सौंपी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी इसी का फायदा उठा दोबारा पेड़ को काटने लगे।
विज्ञापन
पंचायती जमीन की पैमाइश के लिए बीडीपीओ बराड़ा द्वारा तहसीलदार को लिखा गया था। 02 जनवरी 2024 को पुलिस की उपस्थिति में निशानदेही भी होनी थी। उसका पति कैलाश कुमार व बेटा आशीष कुमार भी मौके पर पुलिस प्रशासन की सहायता के लिए मौजूद थे। इस दौरान जसबीर सिंह अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। विरोध किया तो भजन सिंह व उसके साथियों ने पति व बच्चों पर नुकीली चीज से वार कर दिया।