{"_id":"621bcd7efe246f14a55ee714","slug":"uproar-of-the-family-members-adamant-on-the-demand-for-the-early-arrest-of-the-killers-of-aman-ambala-news-knl1003587183","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमन के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमन के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नागरकि अस्पताल में गप्पू का पोस्टर्माटक करवाने के बाद एंबुलेंस में लेकर जाते परि?
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। अमन उर्फू गप्पू की हत्या के बाद रविवार को सिटी के नागरिक अस्पताल में पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हुआ। इस बीच पुलिस और अमन के परिजनों के बीच काफी गहमागहमी रही। अमन के परिजन पुलिस के सामने हत्यारों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इस बीच कई बार परिजनों और पुलिस के बीच नोंक झोक भी हुई। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बावजूद काफी समय तक परिजन अस्पताल में पुलिस के सामने अड़े रहे।
काफी देर समझाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन देने के बाद अमन उर्फू गप्पू के पोस्टमार्टम करने पर परिजन राजी हुए। पुलिस सुरक्षा के बीच ही अमन उर्फू गप्पू के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक अमन के सिर में पास से लोगी लगने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं परिजनों ने छावनी में ही अमन का अंतिम संस्कार किया। जहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इससे पहले अंबाला नागरिक अस्पताल में भारी संख्या में लोग जमा हो गए थे।
बता दें कि शनिवार को गैंगस्टर बंटी कौशल ने सिटी के मिशन अस्पताल में अमन की गोली मार कर हत्या कर दी थी। वहीं पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या की साजिश रचने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में अमन की हत्या के आरोप में गैंगस्टर बंटी कौशल, महिला रीटा, रीटा के भतीजे शिवी शर्मा व विकास के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिर में गोली लगने से हुई मौत
रविवार को पुलिस ने अमन उर्फ गप्पू का पोस्टमार्टम करवाया। चिकित्सकों ने रिपोर्ट में बताया कि अमन के सिर में गोली लगने के कारण उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम की शुरुआती जांच में यह खुलासा किया गया है। नागरिक अस्पताल में डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट तैयार की है। जांच में अमन को तीन गोलियां लगने की पुष्टि की गई है। चिकित्सकों ने यह भी खुलासा किया कि अमन को सिर में गोली पास से मारी गई थी। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर की गई जांच के दौरान पुलिस को पांच गोलियों के खोल मिले थे।
मामले में मुख्य आरोपी बहरहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल मिशन अस्पताल में कुछ पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा चुकी है। जैसे ही आरोपी महिला को मिशन अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाएगा उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- गौरव कुमार, थाना प्रभारी, बलदेव नगर।