Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uproar in the meeting of Cooperative Bank

Ambala News: कोऑपरेटिव बैंक की बैठक में हंगामा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the meeting of Cooperative Bank
अंबाला छावनी के एक निजी पैलेस में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर खड़े वर्तमान व पूर्व चेयरमैन। संव
अंबाला। द पोस्टल एंड आरएमएस इंप्लाइज कोऑपरेटिव बैंक की बैठक रविवार को अंबाला छावनी के एक निजी पैलेस में हुई। पहली बार बैठक में सदस्यों ने हाजिरी भी लगाई।
विज्ञापन

बैठक में पहुंचे पूर्व चेयरमैन नरेश गुप्ता को जब बोलने का मौका दिया तो उन्होंने सीईओ की ओर से जारी आमसभा के एजेंडे पर सवाल खड़े कर दिए। इस दौरान कुछ लोगों ने आपत्ति जताते हुए पूर्व चेयरमैन से माइक छीन लिया। मामला बढ़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन

इसके बाद पूर्व चेयरमैन अपने साथियों के साथ बैठक का बहिष्कार करते हुए बाहर निकल गए। मौजूदा चेयरमैन ने अपने कार्यकाल का लेखाजोखा बैंक से जुड़े सदस्यों के समक्ष रखा और कहा कि 97 साल में ऐसा पहली बार हुआ है कि जब पूर्व चेयरमैन को मौजूदा चेयरमैन ने मंच से बोलने का मौका दिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व चेयरमैन ने उठाए ये सवाल
बैंक के पूर्व चेयरमैन नरेश गुप्ता ने कहा कि वार्षिक आम सभा का एजेंडा सीईओ अश्वनी अग्रवाल की ओर से जारी किया गया है। उनका सवाल उन्हीं से है कि मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव एक्ट 2002 में वर्ष 2023 के तहत कुछ बदलाव किए हैं। इसमें केंद्रीय रजिस्ट्रार ने अपने पत्र के माध्यम से फरवरी 2024 में सभी सोसायटी को लिखा था कि 2023 में हुए सभी बदलावों को 30 सितंबर 2024 से पहले अपने नियमों में सम्मिलित करें। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह था आने वाले समय में बैंक के निदेशक का चुनाव वही सदस्य लड़ सकता है जो कम से कम पांच वार्षिक आम सभाएं में से तीन में हाजिर रहा हो। वहीं, चुनाव के दौरान जो वादे सदस्यों के साथ किए गए थे, वो भी पूरे नहीं किए।

मौजूदा चेयरमैन बोले, ऐतिहासिक बैठक
वर्तमान चेयरमैन सचिन खर्ब ने बताया कि पहली बार पूर्व चेयरमैन को मंच पर सवाल करने का मौका दिया लेकिन उन्होंने मुद्दों को भटका दिया। जबकि उनकी कार्यसमिति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपना कार्य कर रही है और सभी सदस्य इन कार्यों से खुश हैं। उन्होंने बताया कि बैंक के सदस्यों के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी ये है कि वर्ष 2024- 25 में बैंक का मुनाफा 6.24 करोड़ है। इसका सीधा लाभ बैंक के सदस्यों को एक जुलाई 2025 से लोन पर ब्याज दर घटाकर 9.90 प्रतिशत करके दिया है। इसके अलावा 400 दिन की एफडी पर भी बैंक अन्य सभी बैंकों से ज्यादा ब्याज दे रहा है जोकि 8.25 और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.75 है। बैंक के सदस्यों को सेवानिवृत्ति पर दिए जाने वाले सम्मान की राशि भी 3500 रुपये कर दी गई है। एक जून 2025 को हुई वार्षिक आमसभा के संदर्भ में बैंक ने वर्ष 2024-25 के दौरान की गई उपलब्धियां, बैलेंस शीट और बैठक का एजेंडा के साथ एक बुकलेट भी अपने सदस्यों को पहुंचाई है, जिससे कि उनमें किसी प्रकार की आशंका न रहे।

अंबाला छावनी के एक निजी पैलेस में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर खड़े वर्तमान व पूर्व चेयरमैन। संव

अंबाला छावनी के एक निजी पैलेस में आयोजित बैठक के दौरान मंच पर खड़े वर्तमान व पूर्व चेयरमैन। संव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed