{"_id":"6793f3d2487fb1399c0770e4","slug":"update-firing-on-bsp-leader-and-his-associates-harbilas-dies-ambala-news-c-36-1-amb1002-136553-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट : बसपा नेता और साथियों पर फायरिंग, हरबिलास की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट : बसपा नेता और साथियों पर फायरिंग, हरबिलास की माैत
विज्ञापन
अंबाला। नारायणगढ़ के आहलुवालिया पार्क के पास बसपा नेता और उनके साथियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। अचानक गोलियों की आवाज से इलाका थर्रा उठा। हमला बसपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ चुके हरबिलास रज्जूमाजरा और उनके साथियों पर शाम को लगभग 7.20 बजे हुआ। इस गोलीकांड में हरबिलास की माैत हो गई। उनके सीने में पांच गोलियां लगने की पुष्टि हुई है।
हमलावरों ने गाड़ी में ही बैठे हरबिलास और उनके साथियों को निशाना बनाया। इसमें हरबिलास को करीब तीन तो उसके साथ मौजूद दोस्त चुन्नु डांग को एक गोली लगी। जबकि उनका तीसरा साथी गुग्गल पंडित हाथापाई में घायल हो गया। वहीं हमले की सूचना मिलते ही हरबिलास के समर्थक और स्थानीय निवासी मौके पर पहुंच गए। जबकि पुलिस ने भी अपनी जांच आरंभ कर दी थी।
दुकान के बाहर सीढ़ियों पर मारी गोलियां
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसमें गाड़ी पर फायरिंग होता देखकर हरबिलास ने जान बचाने के लिए नजदीक की दुकान की तरफ भागकर जान बचाने की कोशिश की। लेकिन यहां भी हमलावरों ने उनका पीछा नहीं छोड़ा और ताबड़तोड़ गोलियां चलाते रहे। यहीं पर किराना की दुकानें की सीढ़ियों के पास हमलावरों ने हरबिलास पर फायर दागे। इसके बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर अवस्था में हरबिलास और उसके साथियों को पहले नारायणगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हरबिलास व उसके दोस्त चुन्नु पंडित को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन
कार में सवार होकर आए थे हमलावर
आहलुवालिया पार्क के पास जहां यह घटना हुई, वहां मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि तीन से चार नकाबपोश हमलावर पहले से ही एक कार में बैठे हुए थे और उन्होंने मौका मिलते ही कार से उतरकर हरबिलास की गाड़ी पर दोनों तरफ से हमला कर दिया, जिससे कि उन्हें भागने का मौका न मिले। लेकिन गोली चलते ही हरबिलास और उसके साथी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ पड़े। वहीं नजदीक ही दुकानों पर बैठे व्यक्ति भी भाग गए थे ताकि गोली की चपेट में वो भी न आ जाएं।
एसपी ने किया दौरा
घटना की सूचना मिलने पर अंबाला के एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया भी दलबल के साथ पहुंचे और उन्होंने हालात का मुआयना किया और संबंधित थाना प्रभारी से पूछताछ की। वहीं, पुलिस ने घटना के बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया, जिससे कि हमलवारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा सके। दूसरी तरफ पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश से भी जोड़कर देख रही है कि कहीं पूर्व में भी हरबिलास के साथ ऐसा कोई वाक्य न हुआ हो।
फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया
एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया ने बताया कि घटना की जैसे ही जानकारी लगी स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। अभी घायल को रेफर किया है। वहीं, मौके पर सबूतों को जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुला लिया है। इस मामले में कितने बदमाश थे और क्यों घटना को अंजाम दिया इसकी जांच की जा रही है।