फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Update details of sports facilities by July 20.

Ambala News: अब सितंबर के अंत तक चलाई जाएंगी विशेष ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Update details of sports facilities by July 20.
ट्रेन नंबर 05193 छपरा-पठानकोट विशेष। रेलवे
अंबाला। गर्मी की छुट्टियां खत्म हो गई हैं, बावजूद इसके ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बरकरार है। इसे देखते हुए उत्तर रेलवे ने राहत देने का फैसला लिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को आगे बढ़ा दिया है। अब ये ट्रेनें सितंबर महीने के अंत तक सेवाएं जारी रखेंगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए ट्रेनों के फेरों को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने साफ किया है कि इन ट्रेनों के समय, रूट, स्टॉपेज और मेंटेनेंस पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है। पुरानी समय-सारणी के अनुसार ही ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
विज्ञापन

----
बढ़ाई गई समय-सीमा
ट्रेन नंबर 05193 छपरा-पठानकोट एक्सप्रेस 20 जुलाई से 28 सितंबर तक यात्रियों को सुविधा देगी। इसी प्रकार 05194 पठानकोट-छपरा विशेष ट्रेन 22 जुलाई से 30 सितंबर तक अपने निर्धारित समय पर चलेगी। वहीं 05045 लालकुआं-राजकोट साप्ताहिक अब 19 जुलाई से 27 सितंबर तक चलेगी। जबकि 05046 राजकोट-लालकुआं वापसी में 20 जुलाई से 28 सितंबर तक संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
स्टेशन पर मिलेगी जानकारी
रेलवे ने सभी संबंधित स्टेशनों को निर्देश दिए हैं कि वे यात्रियों की सुविधा के लिए इस विस्तार का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा से पहले स्टेशन के नोटिस बोर्ड या रेलवे के आधिकारिक पूछताछ नंबरों के माध्यम से समय और उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विस्तार से उन यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी जो पहले से अपनी यात्रा की योजना बना रहे हैं।

---
वर्जन
विशेष ट्रेनों की संचालन अवधि में बढ़ोतरी से बिहार जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। आगामी दिनों में कुछ और ट्रेनों की अवधि में भी विस्तार किया जा सकता है।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed