फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   UP-bound buses may operate today, roadways officers waiting for orders

यूपी जाने वाली बसों का आज हो सकता है संचालन, आदेश के इंतजार में रोडवेज अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
UP-bound buses may operate today, roadways officers waiting for orders
अंबाला। यूपी की तरफ जाने वाली बसों का संचालन आज यानी 12 जुलाई से आरंभ हो सकता है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि यूपी प्रशासन बस संचालन को लेकर हरी झंडी दे सकता है, वहीं हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो भी बसों के संचालन लेकर पूरी तरह से तैयार, बस आदेश मिलने की जरूरत है।
विज्ञापन

लगभग 2 महीने से बंद यूपी की बसों के संचालन को लेकर अभी आधिकारिक सूचना नहीं आई है, जबकि रोडवेज अधिकारी लगातार यूपी प्रशासन के संपर्क में हैं, वहीं छावनी बस अड्डे पर आने वाली यूपी की सवारियां भी बसें चलने का इंतजार कर रही हैं। मौजूदा समय में जो भी बसें चल रही हैं, वो सिर्फ सहारनपुर बार्डर तक ही आवागमन कर रही हैं, इस कारण यात्रियों को बार्डर से ही दूसरी बसों में गंतव्य तक सफर करना पड़ रहा है जबकि रोडवेज की बसों का हिमाचल, राजस्थान, पंजाब व जम्मू आदि क्षेत्रों की तरफ संचालन शुरू हुए 1 सप्ताह से ज्यादा का समय बीत चुका है। वहीं रोडवेज की बसें ग्रामीण क्षेत्रों के भी रोजाना कई चक्कर लगा रही हैं। इसके अलावा सवारियों की भीड़ को देखते हुए कुछ अतिरिक्त बसों को अड्डे पर भी खड़ा किया गया है ताकि विशेष रूट पर बसों का संचालन कर सवारियों को राहत पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन

आदेशों का इंतजार
पंजाब, हिमाचल, राजस्थान आदि की तरफ बसों का संचालन आरंभ हो गया है। कोविड नियमों के पालन के तहत बसों का संचालन किया जा रहा है, उम्मीद है कि यूपी की तरफ भी बसों का संचालन जल्द शुरू हो जाएगा। अभी आदेशों का इंतजार है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शमशेर सिंह, ड्यूटी इंचार्ज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed