{"_id":"614e3c198ebc3e09031cf97f","slug":"unreserved-trains-will-run-as-mail-and-express-time-will-be-saved-but-extra-fare-will-have-to-be-paid-ambala-news-knl84329053","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेल व एक्सप्रेस बनकर चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें, समय की होगी बचत लेकिन देना होगा अतिरिक्त किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेल व एक्सप्रेस बनकर चलेंगी अनारक्षित ट्रेनें, समय की होगी बचत लेकिन देना होगा अतिरिक्त किराया
विज्ञापन
कोरोना काल से पहले चलने वाली अनारक्षित ट्रेनों को अक्टूबर में नई समय सारिणी के तहत मेल व एक्सप्रेस बनाकर चलाया जाएगा। साथ ही इनके आगमन-प्रस्थान और ठहराव में भी परिवर्तन किया जाएगा। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे ने ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए हैं हालांकि अभी ट्रेनों की समय सारिणी जारी नहीं हुई है।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि अनारक्षित ट्रेनों के मेल और एक्सप्रेस में बदलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उनके समय की काफी बचत होगी और वह जल्द ही गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि मेल व एक्सप्रेस ट्रेन किस-किस स्टेशन पर रुकेगी, यह जानकारी समय सारिणी जारी होने के बाद ही दी जा सकेगी। बेशक रेलवे की इस सुविधा से यात्रियों को फायदा होगा, लेकिन मेल/एक्सप्रेस में परिवर्तित होने वाली ट्रेनों में यात्रियों को अतिरिक्त किराए का भी भुगतान करना पड़ेगा।
मेल/एक्सप्रेस में परिवर्तित अनारक्षित ट्रेनों के बदले नंबर
रोजाना चलने वाली ट्रेन नंबर-54641 दिल्ली-बठिंडा अक्टूबर माह में नए नंबर 20409 के तहत सुपरफास्ट बनकर चलेगी। इसी प्रकार 54642 बठिंडा-दिल्ली नए नंबर-20410 के तहत सुपरफास्ट बनकर चलेगी। इसके अलावा 64561 दिल्ली-अंबाला नए नंबर 20411 के तहत सुपरफास्ट, 64562 अंबाला-दिल्ली नए नंबर-20412 सुपरफास्ट, 54045 जींद-फिरोजपुर नए नंबर 14027 एक्सप्रेस, 54046 फिरोजपुर-जींद नए नंबर-14028 एक्सप्रेस, 54303 दिल्ली-कालका नए नंबर 14331 एक्सप्रेस, 54304 कालका-दिल्ली नए नंबर 14332 एक्सप्रेस, 54471 दिल्ली-हरिद्वार नए नंबर 14303 एक्सप्रेस, 54472 हरिद्वार-दिल्ली नए नंबर-14304 एक्सप्रेस, 54475 दिल्ली- हरिद्वार नए नंबर 14305 एक्सप्रेस, 54476 हरिद्वार-दिल्ली 14306 नए नंबर एक्सप्रेस, 54555 अंबाला-बठिंडा नए नंबर 14509 एक्सप्रेस , 54556 बठिंडा-अंबाला नए नंबर 14510 एक्सप्रेस, 54601 हिसार-अमृतसर नए नंबर 14653 एक्सप्रेस, 54602 अमृतसर-हिसार नए नंबर 14654 एक्सप्रेस, 74013 दिल्ली-कुरुक्षेत्र नए नंबर 14029 एक्सप्रेस, 74014 कुरुक्षेत्र-दिल्ली नए नंबर 14030 के तहत एक्सप्रेस बनकर चलेगी।
विज्ञापन
अक्टूबर से ट्रेनों के आगमन व प्रस्थान तथा ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है। इसलिए रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वह अपनी यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व रेलगाड़ी के आगमन व प्रस्थान तथा ठहराव समय इत्यादि की जानकारी रेलवे पूछताछ से जानकर ही यात्रा सुनिश्चित करें।
---दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे