फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unreserved train between Kalka-Ambala will run from today, Katihar-Amritsar will be operated from 26

आज से चलेगी कालका-अंबाला के बीच अनारक्षित ट्रेन, 26 से होगा कटिहार-अमृतसर का संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Unreserved train between Kalka-Ambala will run from today, Katihar-Amritsar will be operated from 26
अंबाला। उत्तर रेलवे द्वारा आज अंबाला से कालका के बीच दोनों दिशाओं में अनारक्षित ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन संचालन को लेकर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर जानकारी अपडेट कर दी गई है, वहीं बिहार के श्रमिकों के लिए भी एक स्पेशल ट्रेन संचालन का फैसला किया है। ट्रेन कटिहार से अमृतसर के बीच दोनों दिशाओं में संचालित हागी।
विज्ञापन

मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि अनारक्षित मेल/एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04570 आज यानी 19 जुलाई से रोजाना कालका से दोपहर 1 बजे चलेगी और दोपहर 2 : 40 पर अंबाला पहुंचेगी, वापसी में ट्रेन संख्या 04569 अंबाला से शाम 6:30 बजे चलेगी रात 8:15 पर कालका पहुंचेगी, वहीं कोरोना महामारी के कारण बेपटरी हुई कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा। बिहार के कटिहार से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली इस ट्रेन का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। बिहार के अलावा इस ट्रेन से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के लाखों यात्रियों को सुविधा होगी। यह ट्रेन 15707/15708 कटिहार-अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस ट्रेन के रूट और समय पर चलाई जाएगी। ट्रेन 05733 कटिहार से 26 जुलाई को रात 10: 45 बजे चलेगी और दूसरे दिन सुबह 06: 55 बजे छावनी और दोपहर 12: 20 बजे अमृतसर स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 05734 अमृतसर से सुबह 8.25 बजे चलेेगी और दोपहर 1:40 बजे छावनी जंक्शन और दूसरे दिन 10:10 बजे कटिहार स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन में साधारण द्वितीय श्रेणी के 6, शयनयान श्रेणी के 9, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1 और जेनरेटर सह लगेज यान के 1 कोच सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed