फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Unknown vehicle hit the street driver, died

रेहड़ी चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Unknown vehicle hit the street driver, died
अंबाला। जीटी रोड के पास रेहड़ी संचालक को एक तेजरफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई की शिकायत पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत में अमर सिंह ने बताया कि वह गांव लोह सिंबली जिला पटियाला पंजाब का निवासी है। उसका छोटा भाई सेवा राम शहर में मेहनत मजदूरी करता था। सेवा सिंह वर्ष में एक दो बार ही घर पर आता था।
विज्ञापन

उसका भाई सेवा राम सुबह के समय घर आया था व दोपहर के समय घर से वापस शहर आ गया था। शुक्रवार को उसे सूचना मिली की सेवा राम की एक्सीडेंट में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। सूचना के बाद वह अपने परिवार के साथ नागरिक अस्पताल शहर में पहुंचा। वहां उसे पता चला कि सेवा राम 22 सितंबर को रात के समय अपनी रेहड़ी लेकर शहर में जीटी रोड पर बने ओवर ब्रिज नजदीक जंडली के पास से गुजर रहा था। वहां अज्ञात वाहन चालक ने उसके भाई सेवा राम की रेहड़ी को टक्कर मार दी। इस कारण उसकी मौत हो गई। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed