फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Unified India is the gift of Sardar Vallabhbhai Patel'

‘सरदार वल्लभ भाई पटेल की देन है एकीकृत भारत’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
'Unified India is the gift of Sardar Vallabhbhai Patel'
अंबाला। आज जो भारत हमारे सामने एकीकृत नजर आ रहा है, वह लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की ही देन है। यह देश का सौभाग्य होता, यदि देश के पहले प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल बनते तो देश का कोई और रूप होता। यह विचार गृहमंत्री अनिल विज रखे। उन्होंने बतौर मुख्यातिथि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर छावनी के वॉर हीरोज मेमोरियल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राष्ट्रीय एकता दिवस की विद्यार्थियों व अन्य को शपथ दिलवाई। डीएसओ राम निवास ने बताया कि रन फॉर यूनिटी विजय रतन चौक, राय मार्केट, बैंक रोड, स्टाफ रोड व अन्य मुख्य स्थानों से होते हुए वापस वार हीरोज स्टेडियम में आकर संपन्न हुई। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम व अन्य नारों से राष्ट्रीय एकता का परिचय दिया।
विज्ञापन

सुरजेवाला पर पलटवार, मौतों पर राजनीति करना ठीक नहीं
गुजरात के मोरबी में पुल गिरने के मामले में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला द्वारा दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि सबसे पहले वहां पर राहत कार्य किया जा रहा है। सुरजेवाला को तो मौका मिलना चाहिए, वह लोगों की मौतों पर राजनीति कर रहे हैं। ऐसे राजनेता कभी सफल नहीं होते। पुल गिरने के मामले में कोई कमी होगी तो जरूर उसमें कार्रवाई की जाएगी और सुरजेवाला को इतना उतावला नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन युद्धों में पाकिस्तान को धूल चटाई, अनर्गल बातें नहीं करनी चाहिए
पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के देश पर दिए बयान पर अनिल विज ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान को सन 1965, 1971 और कारगिल युद्ध में धूल चटाई। उन्हें शर्म नहीं आती और हिंदुस्तानी की दिलेरी और क्षमता नजर नहीं आती। पाकिस्तान को इससे सबक लेना चाहिए और इस तरह कर अनर्गल बातें नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed