{"_id":"64da86fd332b03c78d03fcb6","slug":"under-amar-ujalas-maa-tujhe-pranam-a-tricolor-rally-was-taken-out-in-the-cantonment-ambala-news-c-36-1-sknl1003-8590-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: वंदे मातरम् के जयकाराें के साथ तिरंगा रैली में दिखा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: वंदे मातरम् के जयकाराें के साथ तिरंगा रैली में दिखा जोश
विज्ञापन
अमर उजाला द्वारा मां तुझे प्रणाम मुहिम के तहत अंबाला छावनी के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्या
अंबाला। अमर उजाला की ओर से मां तुझे प्रणाम मुहिम के तहत अंबाला छावनी के सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से सोमवार तिरंगा रैली आयोजित की गई। रैली का शुभारंभ जिला शिक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने किया।
जिला शिक्षाधिकारी का प्रधानाचार्य डॉ. शशि शर्मा ने स्वागत किया। इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी सुरेश कुमार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व के समय में आजादी और आजादी के लिए संघर्ष को पढ़ने के लिए काफी सीमित संसाधन थे। स्कूल या जिला में एक ही पुस्तकालय हुआ करता था। मगर आज के समय में ज्ञान लेने के लिए कई स्रोत हैं। ऐसे में विद्यार्थी अधिक से अधिक अपने देश और अपने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में पढ़ें।
इसके बाद जिला शिक्षाधिकारी ने रैली को झंडी दिखाकर विद्यार्थियों को रवाना किया। विद्यार्थी हाथों में तिरंगा थामे हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए छावनी के विभिन्न बाजारों में गए। जहां पर स्थानीय लोगों ने बच्चों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान तिरंगा यात्रा सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से होते हुए हिल रोड, सब्जी मंडी, डीसी रोड, चौड़ा बाजार, सदर बाजार, निकलसन रोड, पंडित भगत राम शुक्ला चौक, नगर परिषद चौक से होते ही सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर संपन्न हुई। रैली में गीता गोपाल संस्था और वेब ओवरसीज की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस से पहले विद्यार्थियों को एक राष्ट्रीयता का अहसास कराना जरूरी है। अमर उजाला के ऐसे कार्यक्रम हमेशा समाज को एकजुट करने का काम करते हैं। नई पीढ़ी को साथ लेकर चलना आज के समय की मांग और जरूरत दोनाें हैं।
डॉ. शशि शर्मा, प्रधानाचार्य, सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
विद्यार्थी जब भारत माता की जय बोलते हुए चल रहे थे तो हम शिक्षकों में भी उत्साह था। ऐसे कार्यक्रम हमें एकजुट बनाने का काम करते हैं।
धर्मेंद्र कुमार, शिक्षक
अमर उजाला की मां तुझे प्रणाम एक सार्थक पहल है। इसके माध्यम से हम नई पीढ़ी को अपनी आजादी और उसके लिए किए संघर्ष सांझा कर रहे हैं
साहिल, शिक्षक
अमर उजाला ऐसे कार्यक्रमों को हमेशा से कराता रहा है। हमारा संस्थान राष्ट्र हित में हमेशा ऐसे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर भाग लेता है और आगे भी लेता रहेगा।
हरमीत सिंह, डायरेक्टर, बेव ओवरसीज
विद्यार्थियों में दिखा उत्साह-- --
तिरंगा रैली में पहली बार भाग लेने का मौका मिला। हमें काफी खुशी हुई। इस प्रकार से हमें अपने देश से जुड़ने का एक अवसर भी मिला है।
कार्तिक, छात्र
तिरंगा रैली में हाथों में तिरंगा लेकर चलना एक अलग ही अनुभव करा रहा था। ऐसा पहले कभी अहसास नहीं हुआ। हम आगे भी अपने देश के लिए ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
-हिमांशु, छात्र
रैली के दौरान सभी विद्यार्थी भारत माता की जय के नारे लगा रहे थे। यह देखने में काफी अच्छा लगा। हमें अपने दूसरे सहयोगियों को भी अनुभव बताएंगे।
-देवांश, छात्र
देश के साथ देशभक्ति में जुड़ना एक अलग ही अहसास कराता है। हम ऐसे कार्यक्रमों के लिए अमर उजाला समाचार पत्र का धन्यवाद करते हैं।
-देव, छात्र
हाथों में तिरंगा लेकर जब हम बाजारों से गुजरे तो सभी लोग हमें सम्मान की नजरों से देख रहे थे, यह देखकर काफी अच्छा लगा।
-मोहित, छात्र
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा, जैसे ही यह नारे हमने सुने खुद जोश से भर गए। आगे भी ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
-ऋषभ, छात्र

विद्यार्थियों में दिखा उत्साह