{"_id":"65ea29497860de4eda0d67f6","slug":"uncontrolled-tractor-hits-bike-rider-from-wrong-direction-ambala-news-c-36-1-sknl1017-119494-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बेकाबू ट्रैक्टर ने गलत दिशा से बाइक सवार को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बेकाबू ट्रैक्टर ने गलत दिशा से बाइक सवार को मारी टक्कर
विज्ञापन
बेकाबू ट्रैक्टर ने गलत दिशा से बाइक सवार को मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित मिठ्ठापुर पेट्रोल पंप के निकट गलत दिशा में चल रहे ट्रैक्टर ने वीरवार देर शाम बाइक सवार को चपेट में ले लिया। हादसे में कपूरी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक पुलकित गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां वह उपचाराधीन है। सूचना पाकर डायल-112 की गाड़ी मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर व उसके चालक को कब्जे में लेकर इलाका पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चालक ने नशा किया था।
घायल पुलकित ने बताया कि वह घर से काम से जा रहा था। जैसे ही मिट्ठापुर के पास पहुंचा तो बेकाबू ट्रैक्टर चालक ने सामने से उसे टक्कर मार दी।