फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Uncontrolled Creta vehicle hits school van on Ambala-Hisar highway, four students injured

Ambala News: अंबाला-हिसार हाईवे पर स्कूल वैन को अनियंत्रित क्रेटा गाड़ी ने मारी टक्कर, चार छात्र घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled Creta vehicle hits school van on Ambala-Hisar highway, four students injured
अंबाला। अंबाला-हिसार हाईवे पर स्कूल वैन को अनियंत्रित क्रेटा गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। क्रेटा गाड़ी डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी दिशा में आ गई और स्कूल बस से टकरा गई। हादसे में चार छात्रों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक अवतार सिंह की शिकायत पर क्रेटा कार चालक हिसार बैंक कॉलोनी के डॉ. साहिल आनंद पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जनसुआ गांव निवासी अवतार सिंह ने बताया कि वह स्वामी विवेकानंद पब्लिक सकूल जनसुई में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। वह छुट्टी के बाद स्कूली बच्चोंं को बैठाकर कलेरां गांव के लिए निकला था। अंबाला-हिसार हाईवे पर अचानक एक तेजरफ्तार क्रेटा अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर को क्रॉस करती हुई दूसरी साइड आकर उनकी स्कूल बस के पीछे से टकरा गई। हादसे के समय स्कूल बस में करीब आधा दर्जन छात्र थे। टक्कर काफी तेज लगने के कारण बच्चे स्कूल बस की दरवाजा खुलने के कारण कुछ नीचे गिरकर और चार घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सिटी नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। हालांकि अन्य छात्रों को भी मामूली चोटें आई थी। हादसे की सूचना के बाद राहगीर सहित परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे में भीड़ का फायदा उठाकर क्रेटा चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed