{"_id":"625b20f6426858469747188e","slug":"uncontrolled-car-collided-with-tree-three-injured-one-referee-ambala-news-knl1051602197","type":"story","status":"publish","title_hn":"लारेंस रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन युवक घायल, एक रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लारेंस रोड पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, तीन युवक घायल, एक रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी के जीएमएन कॉलेज के निकट लारेंस रोड पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि बोह निवासी साहिल शर्मा, लालकुर्ती निवासी अभिषेक व एमईएस कॉलोनी निवासी मुकेश घायल हो गए। गाड़ी चलाने वाले को अंदरूनी चोटेें आई जबकि परिचालक सीट पर बैठे युवक के चेहरे पर चोटें लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गया।
आनन-फानन में कॉलेज के छात्र युवकों को छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सभी का उपचार किया। लालकुर्ती निवासी अभिषेक के चेहरे पर डैंटल सर्जन द्वारा करीब 20 टांके लगाए गए। हालत गंभीर होने के कारण उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि बोह निवासी साहिल प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन है।
हादसे में मुकेश को भी ज्यादा चोटें न लगने के कारण छुट्टी देे दी। बताया जाता है कि तीनों युवक कार में सवार होकर सैन्य क्षेत्र स्थित केंद्रीय विद्यालय नंबर चार की तरफ जा रहे थे। जीएमएन कॉलेज के पास अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने कट मारा तो वह अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गए। हादसे में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इलाका पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी।