{"_id":"62f2b88c1d25654403564c8e","slug":"uncontrollable-tractor-damaged-walls-and-electricity-meters-ambala-news-knl11744111","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रैक्टर ने दीवारों और बिजली मीटरों को क्षतिग्रस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू ट्रैक्टर ने दीवारों और बिजली मीटरों को क्षतिग्रस्त किया
विज्ञापन
नारायणगढ़। बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली चालक ने वार्ड नंबर दो की एक गली में लोगों के मकान की दीवारों और खंभाें पर लगे बिजली के मीटरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान चालक ने लोगों के साथ अभद्रता भी की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
वार्ड नंबर दो निवासी संजीव कुमार, सुमित कुमार व भारत भूषण ने बताया कि सोमवार देररात एक बिना नंबर की ट्रैक्टर ट्राली अचानक उनकी गली में घुस गई और बेकाबू होकर सबसे पहले उनके घर की दीवार को टक्कर मारी। टक्कर की आवाज सुनकर जब वे अपने मकानों से बाहर निकले तो उन्होंने ट्रैक्टर चालक को रोकना चाहा परंतु उसने वहां मौजूद लोगों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली ने बढ़ाते हुए खंभे पर लगे मीटरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और गली में जमकर हुड़दंग मचाया।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि आरोपी चालक शराब के नशे में धुत था। इसकी सूचना तुरंत वार्ड के पार्षद नरेंद्र देव शर्मा को दी, जिन्होंने मौके पर पुलिस को बुला लिया। मामले के जांच अधिकारी अजीत पाल ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार किए गए तसलीम नामक युवक को अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जमानत मिल गई है।