फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   uncontrol traffic became headache for public

जनता के लिए सिरदर्द बना बेकाबू ट्रैफिक

Mon, 15 Feb 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/ अंबाला Updated Mon, 15 Feb 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
uncontrol traffic became headache for public
ट्विन सिटी में यही हालात हैं, जबकि लोग ट्रैफिक से इस कदर परेशान हो चुके हैं कि हर समय जाम में फंसने की चिंता सताती रहती है। सबसे बुरे हालात भीतरी बाजारों की है, जहां पुलिस अभी इस लोगों को सुचारु ट्रैफिक सुविधा मुहैया नहीं करवा पाई है।
विज्ञापन


कैंट ओवरब्रिज के आसपास का एरिया
हाइवे किनारे यह एरिया ट्रैफिक के लिहाज से काफी संवेदनशील है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से सवारियां इसी रास्ते से गुजरती हैं, जबकि दिल्ली व पंजाब की ओर जाने वाली गाड़ियां भी इसी रास्ते से निकलती हैं। इसके अलावा यहीं ओवरब्रिज के नीचे टैक्सी चालकों, ऑटो चालकों का जमावड़ा लगा रहता है, जबकि बस स्टैंड से बसें भी इसी रास्ते से होकर दिल्ली व पंजाब के लिए निकलती हैं।
विज्ञापन


ट्रैफिक समाधान के प्रयास
-पुलिस ने यहां पर ट्रैफिक सुधारने के लिए डिवाइडर लगवाए
-बसों के रुकने पर पाबंदी लगाई
-जाम की स्थिति से बचने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई
-आटो व टैक्सी चालकों को निर्देश दिए
-अधिकारियों ने भी यहां का दौरा कर यातायात संबंधी दिशा-निर्देश दिए

प्रयास फेल होने के कारण
-बस चालकों, आटो चालकों, टैक्सी चालकों द्वारा यातायात नियमों की अनदेखी करना
- इस अनदेखी पर कोई कार्रवाई न करना
-यातायात सुधार के लिए कोई ठोस प्लान न होना
-----
कैंट की निकलसन रोड
यह रोड काफी व्यस्त है और इसी रोड पर अस्पताल, बैंक, केमिस्ट, सिनेमा सहित कमर्शियल आफिस हैं। यह रोड कैंटोनमेंट व सदर एरिया को आपस में जोड़ती है। यहां पर आधी सड़क तक वाहन खड़े होते हैं, जिससे दिन के समय जाम की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार के प्रयास
-पुलिस ने गलत पार्किंग करने वालों के वाहन उठाने के लिए क्रेन खड़ी की
-वाहन सड़क किनारे छोड़ जाने वालों के टायर जाम करने वाले उपकरण लगाए
-सड़क किनाने पीली पट्टी लगवाई
- सड़क के बीच डिवाइडर लगवाए।

 प्रयास फेल होने के कारण
-सड़क के बीच डिवाइडर लगने के कारण आवाजाही प्रभावित हुई व एक्सिडेंट हुए
-पीली पट्टी का नामोनिशान सड़क किनारों से मिट गया
-पुलिस की कार्रवाई लगातार न होने के कारण बेकाबू पार्किंग
-बाजारों में पार्किंग की व्यवस्था न होना।
------
अंबाला कैंट एरिया का जगाधरी रोड
 इस रोड पर महेश नगर, इंडस्ट्रियल एरिया, सदर एरिया, बीसी बाजार, डेरा बत्ती जुड़ते हैं। इसके अलावा इसी रोड पर स्कूल, अस्पताल, औद्योगिक इकाइयों के आफिस पड़ते हैं। इन सभी एरिया के वाहन चालक इस रोड से गुजरते हैं, जबकि पंजाब व जीटी रोड की ओर जाने वाले वाहन चलाक भी इसी रास्ते से गुजरते हैं।

सुधार के प्रयास :
-ट्रेफिक काबू करने के लिए कुछ चौराहों पर कर्मचारी तैनात किए गए
-आटो चालकों को गीता गोपाल चौक से हटाने के लिए निर्देश दिए गए
- कैंट इंदिरा चौक पर स्पीड ब्रेकर लगाए गए, साथ ही ट्रैफिक लाइटें भी लगाई गईं

 प्रयास फेल होने का कारण
-अंबाला जगाधरी रोड पर इंदिरा चौक, गीता गोपाल चौक, परशुराम चौक पर ट्रेफिक काबू करने के लिए कोई खास व्यवस्था नहीं
 -इंदिरा चौक पर फास्ट फूड दुकानों के आगे वाहनों का जमावड़ा लगा रहना
 -नियमित रूप से पुलिस की कार्रवाई न होना
-----
यह कहते हैं कैंट के लोग
कैंट के रहने वाले एसए सोनी, राजेश कुमार, स्नेहपाल धीमान, योगेश कुमार, अशोक, इंप्रीत सिंह, कर्ण का कहना है कि ट्रैफिक को सुचारु करने के लिए काफी प्रयासों की जरूरत है, लेकिन अभी तक इस में सफलता नहीं मिल पाई है। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए सभी कदम ढीले साबित हुए हैं। ट्रैफिक के मामले में तो सख्त कार्रवाई हो, तभी बात बन सकेगी, नहीं तो लोगों को इस समस्या से लगातार जूझना पड़ेगा।


ट्रैफिक रेगुलेशन के लिए अधिकारियों की तैनाती गई है। इसी तरह इंदिरा चौक की लाइटें आदि ठीक करवाने के लिए भी कैंटोनमेंट बोर्ड को लिखा गया है। इसके अलावा कैंट के भीतरी बाजारों में भी यातायात सुधार के लिए काम किया गया था। यदि ऐसे हालात फिर से हैं, तो दोबारा अभियान चलाया जाएगा और ट्रैफिक को सुचारु रूप से चलाया जाएगा।
- जगदीप सिंह दून, एसीपी कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed