{"_id":"58237e674f1c1b7304b3747d","slug":"unballance-car-struck-seven-injured-three-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने सात को मारी टक्कर, तीन रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ने सात को मारी टक्कर, तीन रेफर
अमर उजाला/ब्यूरो/अंबाला
Updated Thu, 10 Nov 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से घायल महिला
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को एक बेकाबू कार ने सात लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से तीन को पीजीआई रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार किया जा रहा है। लोगों ने कार चालक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला सिटी के जंडली कौलां का है।
बुधवार शाम को जंडली कौलां में एक कार चालक अचानक कार का नियंत्रण खो बैठा। इसी के चलते आसपास खड़े करीब छह लोगों को कार चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे, जबकि कार एक अन्य वाहन से टकराने के बाद रुकी। हादसे में घायलों को उपचार के लिए तुरंत सिटी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायलों को उपचार दिया, लेकिन तीन लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है। इनको पीजीआई रेफर किया गया है, उनमें विनोद कुमार, सुखविंदर सिंह और महिला जसप्रीत कौर शामिल हैं, जबकि ज्योति, सुनील, गुलाल सिंह और प्रीत ट्रामा सेंटर में उपचाराधीन है। मॉडल टाउन पुलिस ने इस संबंध में कार्रवाई शुरू कर दी है।