{"_id":"5f0752008ebc3e63687e9eb9","slug":"ulb-not-giving-good-service-ambala-news-knl36828021","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को सेवाएं देने में यूएलबी अफसर फिसड्डी, मंत्री विज ने परफार्मेंस पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को सेवाएं देने में यूएलबी अफसर फिसड्डी, मंत्री विज ने परफार्मेंस पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। शहरी निकाय विभाग की ओर से जनता को दी जा रही सेवाओं से मंत्री अनिल विज संतुष्ट नहीं हैं। राज्य में हो रही मौतों का डाटा रोज अपलोड करने में भी अफसर लापरवाही बरत रहे हैं। कई निकायों की रिपोर्ट तो जीरो दर्ज हो रही है। इस लापरवाही पर भी मंत्री विज ने नाराजगी जताई है। उन्होंने यूएलबी के आला अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जो भी अफसर इस मामले में लापरवाही बरते उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए। मंत्री के आदेशों के बाद अब लापरवाह अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं यूएलबी के एडिशनल प्रशासनिक डायरेक्टर ने सभी नगर निगमों, नगर परिषद व नगरपालिका के अधिकारियों को सख्त हिदायतें जारी कर उनका पालन करने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों में यूएलबी की सेवाओं को लेकर भी नाराजगी जताई गई है। बता दें कि गृह एवं स्वास्थ्य एवं शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने सभी विभागीय अधिकारियों को एचआरएमएस पोर्टल पर रोज राज्य में हो रही मौतों का आंकड़ा अपलोड करने के आदेश दिए थे। जिस पर अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं।
18 में से 7.2 मिला रैंक
सेवाएं देने के मामले में यूएलबी के अधिकारी फिसड्डी साबित हो रहे हैं। इसी वजह से सेवाएं देने के मामले में विभागीय अधिकारियों को 18 में से सिर्फ 7.2 रैंक ही मिल पाया है। लोग भी अफसरों की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। लोगों की राय के आधार पर ही रैकिंग तैयार की गई है।
पांच निगमों ने ही दी जानकारी
रोज हो रही मौतों के आंकड़े की जानकारी सिर्फ पांच नगर निगमों ने अपलोड की। इसके अलावा पांच नप व नपा ही ये डाटा अपलोड कर पाई। निगमों में गुरुग्राम, हिसार, यमुनानगर और रोहतक शामिल हैं। इसके अलावा कैथल, भिवानी, चीका, थानेसर, करनाल व फतेहाबाद नपा व नप के अधिकारियों ने ही पोर्टल पर मौतों की जानकारी अपलोड की है।