{"_id":"68cc700ee1a644117004e953","slug":"two-young-women-stole-the-purse-of-an-elderly-man-who-was-buying-vegetables-ambala-news-c-36-1-sknl1017-149855-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सब्जी खरीद रही बुजुर्ग का दो युवतियां ले उड़ीं पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सब्जी खरीद रही बुजुर्ग का दो युवतियां ले उड़ीं पर्स
Fri, 19 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
अंबाला कैंट के सनातन धर्म मंदिर के पास सब्जी की रेहड़ी से हुए पर्सचोरी के बारे में जानकारी देती
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सनातन धर्म मंदिर के निकट वीरवार को सब्जी खरीद रही बुजुर्ग महिला राम कौर का दो शातिर युवतियां पर्स ले उड़ीं। शातिर युवतियों ने सब्जी की रेहड़ी पर रखे बैग में से रुपयों वाला छोटा पर्स निकाल लिया था। बातों में लगाने के बाद वह चली गई थी। अंबाला कैंट के अशोक नगर निवासी राम कौर ने सब्जी के रुपये देने के लिए पर्स देखा तो वो गायब था। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग महिला को 20 रुपये देकर ऑटो में बैठाकर घर भेजा। इस बीच डायल-112 की टीम भी पहुंच गई थी, लेकिन युवतियों का कुछ पता नहीं चला। अभी तक बुजुर्ग महिला की तरफ से थाने में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। अंबाला कैंट थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने बताया कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आया है। अगर आती है तो आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पीड़ित राम कौर ने बताया कि उनके पर्स में कुल 2500 रुपये की नकदी थी।