फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two young men and a woman cheated earrings from an old woman

Ambala News: दो युवकों और महिला ने वृद्धा से बालियां ठगी

Fri, 09 Feb 2024 04:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 09 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Two young men and a woman cheated earrings from an old woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। अग्रसेन चौक के निकट ठग गिरोह के दो युवक व महिला ने अस्पताल में भतीजी के बीमार बेटे को देखने जा रही बुजुर्ग महिला से धोखाधड़ी की। शातिर ठगों ने पहले तो कमल विहार निवासी अविनाश कुमारी की बालियां उतरवाकर रूमाल में बांधी और फिर अस्पताल जाकर रूमाल खोलने को कहा। जैसे ही बुजुर्ग ने अस्पताल जाकर देखा तो रूमाल में बालियां नहीं थी। केवल कागजों के टुकड़े थे। इलाका पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में सिटी के कमल विहार निवासी अविनाश कुमारी ने बताया कि उसकी भतीजी का लड़का कई दिनों से बीमार होने के कारण गुलाटी अस्पताल सिटी में दाखिल है। वह लगातार चार दिन से रोटी लेकर जा रही है। सात फरवरी को दोपहर के समय रोटी लेकर पैदल-पैदल अस्पताल जा रहीं थीं। सिटी बस स्टैंड के सामने से कुल्चा लेकर वह अग्रसेन चोक के नजदीक भारत विकास परिषद पहुंची तो दो युवक व एक औरत मिली।
विज्ञापन

इतने में वह बातें करने लगे और 10 रुपये के नोट की गड्डी दिखाकर फ्लाईओवर के नीचे फाटक के तरफ ले गए। बातों में उलझाने के बाद कहा कि माता आप अपनी बालियां निकालकर इस रुमाल में रख लो और यह 10 रुपये के नोटों की गड्डी भी हम इस रुमाल में रख देते हैं। उनके कहे अनुसार कानों की बालियां निकालकर सफेद रुमाल में रख दी। फिर ठगों ने वह रुमाल ले लिया और कुछ देर तक बातें करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाते हुए वह रुमाल दे दिया और बोल रहे थे कि माता इस रुमाल में आपकी बालियां वा पैसे हैं, जो आप रख लो। इसे घर जाकर खोल कर देख लेना। रोटी लेकर वह भतीजी के पास अस्पताल चली गई। जैसे ही रुमाल खोलकर देखा तो उसमें कागजों के कुछ टुकडे़, पैसों की गड्डी की तरह रखे हुए थे और बालियां नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed