{"_id":"648e008d3a2be722570b93e4","slug":"two-vehicles-collided-youth-died-driver-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-5398-2023-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो वाहनों में भिड़ंत, युवक की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो वाहनों में भिड़ंत, युवक की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
अंबाला। नेशनल हाईवे स्थित शहजादपुर पुल से पहले ट्रैक्टर और बोलेरो पिकअप में भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि पिकअप में कंडक्टर साइड बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वाहन में फंस गया। जबकि चालक भी घायल हो गया। राहगीरों की मदद से शिवम को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गांव मंगलई निवासी राजेंद्र ने बताया कि वह प्राइवेट तौर पर ड्राइवरी करता है। उनके पास बोलेरो पिकअप है और वह किराये का काम करता है। 16 जून को वह और गांव का लड़का शिवम सढौरा सीमेंट छोड़ने के बाद गाड़ी लेकर घर आ रहे थे। जैसे ही वह साहा पहुंचा तो भाई राजेश कुमार का फोन आया कि रायपुररानी से पानी की पाइप लोड करके लाने हैं। नेशनल हाईवे स्थित शहजादपुर पुल से पहले सामने से लिंक रोड से एक ट्रैक्टर चालक तेज गति से आया और सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया था।