फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two thieves caught stealing electrical wires

Ambala News: बिजली की तार चुराने वाले दो चोर काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 07:23 AM IST
विज्ञापन
Two thieves caught stealing electrical wires
अंबाला। अलावलपुर गांव के खेतों में बिजली की तार चुराकर उसे जला रहे दो चोरों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने दोनों चोरों को बराड़ा पुलिस हवाले कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। अलावलपुर गांव निवासी मुनीष कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 10 किले में ट्यूबवेल भी लगा हुआ है। 11 जुलाई की रात को खेतों में पानी देने के लिए गया था। इस दौरान उसने देखा कि उसके खेत में ट्यूबवेल के पास आग लगी हुई थी। किसान साथियों को संग लेकर गया तो देखा कि चोर सुखदेव सिंह के ट्यूबवेल की बिजली की तारें काटकर जला रहे थे। इसके बाद उन्होंने सहारनपुर के गंगोह निवासी मोहर सिंह व सोनू को काबू कर लिया और पुलिस को बुलाकर उन्हें सौंप दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके खेतों से कई बार तारें व ट्रैक्टर की बैटरियों चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed