फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two special train start foom kalka and simla

कालका और शिमला के बीच चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेन, 1फरवरी से होगा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jan 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
two special train start foom kalka and simla
अंबाला मंडल ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए कालका और शिमला के बीच 2 स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है ताकि यात्रियों को कंफर्म टिकट के साथ वर्ल्ड हैरिटेज सेक्शन पर प्राकृतिक नजारे देखने का मौका मिल सके। ये जानकारी अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने दी
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04527 कालका-शिमला शिवालिक एक्सप्रेस स्पेशल 1 फरवरी कालका से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सुबह 10.25 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04528 शिमला -कालका शिवालिक एक्सप्रेस भी 1 फरवरी को शिमला से सांय 5.55 बजे प्रस्थान कर रात्रि 10.30 बजे कालका पहुंचेगी । मार्ग में यह विशेष ट्रेन बडोग स्टेशन पर ठहरेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 04529 कालका-शिमला एक्सप्रेस स्पेशल 1 फरवरी कालका से सुबह 6.20 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.35 बजे शिमला, वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04530 शिमला -कालका एक्सप्रेस 1 फरवरी शिमला से सांय 6.35 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.35 बजे कालका पहुंचेगी । मार्ग में यह विशेष ट्रेन धर्मपुर हिमाचल, कुमार हट्टी, बडोग , सोलन, सलोगरा, कंडाघाट, कनोह व कैथलीघाट 04530 का एक तरफा ठहराव, सौघी, तारादेवी, जतोग तथा समीर हिल स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed