फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two sisters won gold medal in handball competition

Ambala News: दो बहनों ने हैंडबॉल प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Two sisters won gold medal in handball competition
हैंडबॉल में स्वर्ण पदक जीतने के बाद स्कूल में छात्राएं। स्कूल - फोटो : अ​धिवक्ता संघ द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में मौजूद विधायक श्रावस्ती रामफेरन पांडेय व अन्य।
उत्तर प्रदेश के बागपत में हुई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छावनी की दो बहनों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। हंसिका चमोला और सृष्टि चमोला ने दूसरी जूनियर नेशनल स्पीड हैंडबॉल प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित श्री गोपीचंद महाविद्यालय में 29 मई से 1 जून तक आयोजित हुई थी।
जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा हंसिका चमोला हैं। उनकी छोटी बहन सृष्टि चमोला आठवीं में पढ़ती हैं। दोनों बहनों ने अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 17 टीमों ने हिस्सा लिया था। हंसिका और सृष्टि ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

उन्होंने अपने क्षेत्र और स्कूल का नाम देश में रोशन किया। उत्तर प्रदेश खेल संस्था ने दोनों विजेता छात्राओं को स्वर्ण पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। छात्राओं की इस सफलता पर स्कूल परिसर में खुशी का माहौल है। प्रधान राजेश जैन ने उन्हें बधाई दी। स्कूल प्रबंधक समिति सदस्यों ने भी प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्या उमा मलिक ने विजयी छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्या उमा मलिक ने कहा कि इन बेटियों ने माता-पिता का नाम रोशन किया है। उन्होंने विद्यालय को भी गौरवान्वित किया है। प्रधानाचार्या ने दोनों छात्राओं को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में सफल होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed