फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two places marked for modern toilets

Ambala News: आधुनिक शौचालयों के लिए दो जगह चिह्नित

Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Two places marked for modern toilets
अंबाला छावनी के सदर बाजार क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की हालत। संवाद - फोटो : संस्था
अंबाला। छावनी में आधुनिक शौचालयों का निर्माण होगा। नगर परिषद ने योजना के तहत दो रिहायशी क्षेत्रों को इसमें शामिल किया है। छावनी की दीना की मंडी सहित 12 क्रॉस रोड पर शौचालय का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

प्राथमिक चरण में इस योजना के तहत दोनों शौचालयों के निर्माण पर लगभग 31 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शौचालयों की साफ-सफाइ को दुरुस्त रखने की नगर परिषद की ओर से निविदा भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण में कुछ अन्य रिहायशी क्षेत्रों को भी इस सुविधा के तहत शामिल किया जाएगा ताकि खुले में शौच की समस्या से निपटा जा सके। इसके अलावा बाजार में बने शौचालयों की भी सूध ली जाएगी, जिससे कि इनकी खामियों को दुरुस्त करके इसे आमजन के उपयोग में लाया जा सके। वहीं टीम भीड़-भाड़ वाले कुछ क्षेत्रों के आंकलन में भी जुटी हुई है ताकि वहां भी शौचालय के निर्माण की रुपरेखा तैयार की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल की तर्ज पर होगा तैयार
आधुनिक शौचालयों का निर्माण मॉल की तर्ज पर किया जाएगा। शौचालयों में नया सामान लगाया जाएगा। इसमें सेंसर युक्त पानी के नल, आधुनिक पॉट सहित अन्य सामान लगाया जाएगा। इसके अलावा शौचालय में हाथ सुखाने की मशीन, शीशे और लिक्विड सोप की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
जर्जर हो रही हालत
मौजूदा समय में सदर बाजार सहित अनाजमंडी में बने सार्वजनिक शौचालयों की हालत खस्ता होती जा रही है। शौच की बदबू से स्थानीय दुकानदार परेशान हैं। सदर बाजार के शौचालय में भी गंदगी का आलम है। यहां महिलाओं के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं है। इसी प्रकार अनाजमंडी में नया शौचालय तो बना दिया गया है लेकिन स्थानीय दुकानदार आज भी पुराने शौचालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसे हटाने के लिए नगर परिषद की ओर से आजतक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वर्जन
अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय बनाने की योजना तैयार की गई। प्राथमिक चरण में दीना की मंडी और 12 क्रॉस रोड पर आधुनिक शौचालय बनाए जाएंगे। इसमें सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेंगी। इस पर लगभग 31 लाख रुपये खर्च होंगे। इसके बाद अन्य जगह पर भी शौचालयों का निर्माण करवाया जाएगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed