{"_id":"60ba8c1b8ebc3e59b4438b0a","slug":"two-people-died-of-corona-45-new-infected-ambala-ambala-news-knl721242173","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने थामी दो लोगों की सांसें, 45 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने थामी दो लोगों की सांसें, 45 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
एडीआर सेंटर में युवती को वैक्सीन लगाती स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
- फोटो : Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। जिले में कोरोना से मौत का सिलसिला अभी जारी है। शुक्रवार को भी जिले में कोरोना ने दो लोगों की जान ले ली। वहीं 45 नए मरीज सामने आए। अब तक कोरोना से जिले में 488 लोगों की जान जा चुकी है। करीब 120 मरीज जिले के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन है।
जिले के सरकारी अस्पतालों भर्ती 100 मरीजों में 75 ऑक्सीजन सपोर्ट और करीब 25 वेंटिलेटर पर हैं। प्राइवेट अस्पतालों में भी करीब 13 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस तरह करीब 85 से ज्यादा मरीज अभी भी खतरे में हैं। हालांकि कोरोना से नए संक्रमित मरीजों की दर अब लगातार गिरती जा रही है। शुक्रवार को 1.60 की फीसदी सैंपल संक्रमित पाए गए। कुल 45 नए मरीज सामने आए। लेकिन 92 मरीजों शुक्रवार को कोरोना को मात भी दी। अब तक जिले में 29936 सैंपल कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से अब तक 28874 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में इस समय 474 एक्टिव केस हैं।
अंबाला शहर से 10, कैंट से 03, चौड़मस्तपुर से 8, शहजादपुर से 6, बराड़ा से 7, मुलाना से 9 और नारायणगढ़ एरिया से 2 नए केस सामने आए। इनमें नगला शहजादपुर, जंधेड़ी और जलबेहड़ा से 4-2, केसरी, नोहनी, आनंद विहार, दुर्गा नगर अंबाला शहर, सेक्टर-1 अंबाला शहर, मनोहन नगर अंबाला शहर, दिनेश नगर अंबाला कैंट, शारदा नगर अंबाला सिटी, काल्पी, न्यू प्रताप नगर अंबाला सिटी, काजीवाड़ा अंबाला सिटी, शिवपुरी कॉलोनी अंबाला सिटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंबाला सिटी, बादशाही बाग अंबाला सिटी, प्रेम नगर अंबाला सिटी, बंगाली मोहल्ला अंबाला कैंट, जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर इत्यादि से एक-एक नया केस मिला।
विज्ञापन
जिले में 431146 लोगों को लगा टीका
जिले में अभी तक 431146 लोगों को टीका लगा चुका है। इनमें से 328864 को पहला और 102282 को दूसरा टीका लगा चुका है। शुक्रवार को 6235 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें से 3474 फ्रंटलाइन वर्कर को पहली और 275 को दूसरी डोज लगाई गई। इसकी तरह तीन हेल्थ वर्कर को पहली और 26 को दूसरी डोज लगाई गई। 18 से 44 आयुवर्ग के मात्र 140 लोगों को ही टीका लग पाया। हालांकि 45-60 आयुवर्ग में 1446 को पहला और 161 को दूसरा टीका लगा। 60 से अधिक आयुवर्ग में 617 को पहला और 93 को दूसरा टीका लगा।
सैंपलिंग की स्थिति
जिले में अब तक 413320 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 349662 सैंपल आरटीपीसीआर और 63568 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए। प्रति दस लाख की आबादी पर 366339 सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक संक्रमण दर 7.22 प्रतिशत चल रही है। पिछले करीब 20 दिनों से संक्रमण दर घटने के कारण रिकवरी रेट बढ़कर इस समय 96.75 फीसदी हो गई है। मुत्यु दर बढ़कर 1.62 फीसद पहुंच चुकी है।
जून में 10338 सैंपल लिए
जून महीने में अभी तक 10338 सैंपल लिए गए हैं इनमें से अभी तक मात्र 196 ही संक्रमित मिले हैं यानी जून में अभी तक संक्रमण दर दो फीसदी से कम है। इन चार दिनों में 381 केस को डिस्चार्ज भी किया जा चुका है। जून महीने में दो की औसत से अब तक 8 लोगों की जान जा चुकी है। अभी 2437 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।