फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two people died of corona, 42 new infected in Ambala

कोरोना से दो लोगों की मौत, 42 नए संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
two people died of corona, 42 new infected in Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। जिले में कोरोना से रविवार को भी दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 42 नए मरीज सामने आए। हालांकि राहत इस बात की यह रही कि 60 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। लगातार मरीजों की संख्या कम होने के कारण अब जिले में रिकवरी रेट बढ़कर 96.97 तक पहुंच गया है। हालांकि मृत्यु दर में वृद्धि हुई है और अब यह बढ़कर 1.63 प्रतिशत पहुंच गई है।
जिले में इस समय करीब 95 मरीज विभिन्न अस्पतालों में कोरोना से जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। गवर्नमेंट अस्पतालों में 62 मरीज ऑक्सीजन और 13 मरीज वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं। इन मरीजों में से अभी भी करीब कुल करीब 60 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। जिले में अब तक कोरोना से 492 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

वहीं रविवार को अंबाला शहर से 11, अंबाला, 2 कैंट, 7 शहजादपुर, 2 मुलाना, बराड़ा से 3, नारायणगढ़ और चौड़मस्तपुर एरिया से 17 नए केस सामने आए। इनमें बब्याल से दो, कंचघर अंबाला शहर से 2, जट्टों वाली गाली अंबाला शहर से 2, जग्गी कॉलोनी, जंडली से दो, बलदेव नगर, पालिका विहार, मोहड़ा, प्रेम नगर अंबाला शहर, काजीवाड़ा अंबाला शहर, अमर नगर अंबाला कैंट, रणजीत नगर अंबाला सिटी व नया बांस अंबाला शहर से 1-1 नया केस आया जबकि डिफेंस कॉलोनी से 3, कोनकपुर से 4, डडियाना से 7 नए केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैक्सीन की कमी बरकरार, धक्के खा रहे लोग
जिले में अभी भी वैक्सीन की कमी बनी हुई है। रविवार को कुल 1460 लोगों को टीके लगे। 18 से 44 आयु वर्ग में मात्र 575 लोगों को ही टीके लग पाए। 582 फ्रंट लाइन वर्कर को पहली और 5 को दूसरी डोज लगाई गई। 45 से 60 आयु वर्ग में 217 को पहली और 19 को दूसरी डोज लगाई गई। 60 से अधिक आयु वर्ग में 52 को पहली और मात्र 10 लोगों को दूसरी डोज लग पाई। जिले में अभी तक कुल 4 लाख 35 हजार 302 लोगों को टीका लग चुका है। इनमें से 1 लाख 2 हजार 409 को दोनों टीके लग चुके हैं और 3 लाख 32 हजार 893 को पहला टीका लगा है।
अब तक 417333 लोगों के सैंपल लिए
जिले में अभी तक 4 लाख 17 हजार 333 सैंपल कोरोना जांच के लिए गए हैं। इनमें से अब तक 29718 सैंपल संक्रमित मिले हैं। इनमें से अभी तक 28819 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। जिले में कुल संक्रमण दर 7.16 प्रतिशत चल रही है। हालांकि रविवार का कुल संक्रमण दर 1.73 प्रतिशत रही। जिले में अभी तक प्रति दस लाख की आबादी पर 3 लाख 69976 सैंपल लिए जा चुके हैं। 3 लाख 52 हजार 789 सैंपल आरटीपीसीआर और 64 हजार 544 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं।

जिले में जून में कोरोना का यह रहा हाल
जून में अभी तक कुल 12 लोगों की मौत हुई है। इस महीने अभी तक 14441 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 278 संक्रमित मिले हैं। वहीं 1689 की रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। अभी जिले में 217 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। इस महीने अभी तक 18 हजार 52 लोगों को पहला और मात्र 1664 को दूसरा टीका लगा है। मतलब एकदम साफ जून महीने में औसतन हर दिन लगभग 3 हजार 286 लोगों को टीके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed