{"_id":"60bbcedb8ebc3e7ffd48fa79","slug":"two-people-died-due-to-corona-infection-40-new-infected-in-ambala-ambala-news-knl7222681","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से दो ने हारी जिंदगी की जंग, 40 नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से दो ने हारी जिंदगी की जंग, 40 नए संक्रमित
विज्ञापन
वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाते हुए।
- फोटो : Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं 40 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब तक जिले में कोरोना से 490 लोगों की जान जा चुकी है। जिले में शनिवार को कोरोना संक्रमण दर 1.64 प्रतिशत रही। वहीं कोरोना के मरीजों का रिकवरी आंकड़ा बढ़कर 96.91 फीसदी पर पहुंच चुका है। शनिवार को 85 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
जिले में अब तक 28759 मरीज कोरोना से जंग जीत चुके हैं। इस समय जिले में महज 427 केस एक्टिव हैं। जिले में अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या पर 368479 सैंपल लिए गए हैं। जिले के सरकारी अस्पतालों में इस समय 55 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट और करीब 12 मरीज वेंटिलेटर के सहारे कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। शनिवार को अंबाला शहर एरिया से 4, कैंट से 6, चौड़मस्तपुर से 11, शहजादपुर से 10, बराड़ा से 02, मुलाना से छह और नारायणगढ़ से 1 नया केस मिला।
जिले में अब तक 433842 का टीकाकरण
शनिवार को जिलेभर में 2696 लोगों को टीका लगाया गया। इनमें सबसे ज्यादा 2017 फ्रंट लाइन वर्कर को पहला और 27 को दूसरा टीका लगाया गया। 32 हेल्थ वर्कर को भी पहला और दूसरा टीका लगा। 18-44 आयुवर्ग में मात्र 120 लोगों को ही टीके लगे। जबकि 45 से 60 आयुवर्ग में 386 को पहला और 37 लोगों को दूसरा टीका लगा। 60 से अधिक आयुवर्ग में 74 को पहला और 22 को दूसरा टीका लगा। वैक्सीनेशन नहीं लगने के कारण सबसे ज्यादा दिक्कतें युवा वर्ग को झेलनी पड़ रही हैं। अब तक जिले में 433842 को टीके लग चुके हैं। इनमें 331467 को पहला और 102375 को दूसरा टीका लग चुका है।
विज्ञापन
सैंपलिंग की अब तक की स्थिति
जिले में अब तक 415644 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 29676 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 351513 सैंपल आरटीपीसीआर से लिए गए हैं। जिले में कोरोना से मृत्यु दर इस समय 1.62 है।
जून के पांच दिनों में 10 मौतें
जून महीने के पहले 5 दिनों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इस महीने अभी तक 12752 सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 2414 की जांच होनी बाकी है। जबकि 236 सैंपल संक्रमित मिले हैं। इस महीने अभी तक 466 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया है। जिले में इस समय कुल 427 एक्टिव केस और 217 एक्टिव कंटेनमेंट जोन हैं। कुल 368 संक्रमित इस समय होम आइसोलेट किए गए हैं।