{"_id":"5f2f0cb78ebc3e4adf3fa8a4","slug":"two-party-threw-patthar-from-three-days-ambala-news-knl401613144","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में तीन दिन से चल रही कांच की बोतलें व पत्थर, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में तीन दिन से चल रही कांच की बोतलें व पत्थर, दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबाग रोड स्थित माजरी में दो पक्षों के बीच चल रहे खूनी संघर्ष से पूरे इलाके में दहशत है। बार-बार कांच की बोतलें, ईंटे व पत्थर चलने पर लोग इस कद्र सहम चुके हैं कि घरों से बाहर निकलते हुए भी डर रहे हैं। शनिवार दोपहर को एक बार फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। जहां दोनों पक्षों में जमकर ईंटें व बोतलें चली, वहीं हमलावर सरेआम गंडांसियों व हथियार लहराते हुए दिखे। उधर, इलाके में दिनभर झगड़े के बीच हवाई फायर की बात चर्चा का विषय रही।
बताया जाता है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मुख्य गेट पर ही हवाई फायर किया, लेकिन पुलिस ने हवाई फायर को लेकर पुष्टि नहीं की। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस पूरे दलबल के साथ माजरी में पहुंची और हमलावर मौके से फरार हो गए। बताया जाता है कि तीन दिन से चल रहे इस खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं। पुलिस के बार-बार गश्त करने के बावजूद भी दोनों पक्ष के लोग बार-बार मारपीट करने पहुंच जाते हैं। पुलिस के अनुसार मारपीट में एक पक्ष के चार लोगों पर आपराधिक मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। जमानत होने के बाद दोबारा दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। बता दें कि दोनों पक्ष माजरी के अंदर एक ही गली में रहते हैं और पुरानी रंजिश के चलते दोनों में झगड़ा चल रहा है।
----------
दो पक्षों के बीच झगड़ा चल रहा है। इस मामले में शुक्रवार चार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को फिर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों की ओर से कोई शिकायत आती है तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विजय, थाना प्रभारी, अंबाला कैंट
-----