{"_id":"69a0c7ec5e2fc22868047846","slug":"two-new-counters-will-be-built-at-cantonment-bus-stand-ambala-news-c-36-1-sknl1003-158908-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: छावनी बस अड्डे पर बनेंगे दो नए काउंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: छावनी बस अड्डे पर बनेंगे दो नए काउंटर
Fri, 27 Feb 2026 03:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 27 Feb 2026 03:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। छावनी बस अड्डे का विस्तार होगा। लगातार बढ़ रही बसों और यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने यह फैसला किया है। परिवहन विभाग अब यहां दो नए काउंटर का निर्माण करेगा। इससे मौजूदा 18 काउंटरों की संख्या बढ़कर 20 हो जाएगी। नए काउंटर बनने से न केवल स्थानीय बल्कि लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी
पिछले दिनों हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी बस अड्डे का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की भीड़ और बसों के आवागमन का जायजा लेते हुए काउंटरों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए थे। मंत्री के आदेशों के बाद रोडवेज प्रबंधन ने इस दिशा में कार्रवाई तेज कर दी है। इसे लेकर चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय से छावनी बस अड्डे पर टीम आई थी ओर दो काउंटर बनाने को लेकर जगह का निरीक्षण किया। इस दौरान अंबाला डिपो के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी डाेगरा ने बताया कि दो अतिरिक्त काउंटर बनाने के लिए आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किया गया नक्शा प्राप्त हो चुका है। स्थानीय स्तर पर नक्शे को फाइनल कर मंजूरी के लिए मुख्यालय भेज दिया गया है। अब मुख्यालय से निर्माण कार्य के लिए एस्टिमेट आना शेष है। बजट मिलते ही निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। नए काउंटर बनने से विशेषकर लंबी दूरी की अंतरराज्यीय बसों को अलग स्पेस मिल सकेगा, जिससे स्थानीय रूट की बसों के संचालन में बाधा नहीं आएगी। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
रोजाना 12 हजार यात्री करते हैं आवागमन
छावनी में बड़ा बस अड्डा है। इसके पास में अंबाला छावनी का बड़ा रेलवे स्टेशन है। इस कारण यहां से प्रतिदिन करीब 800 बसों का आना-जाना लगा रहता है। यहां से रोजाना लगभग 12 हजार यात्री अपने गंतव्य के लिए सफर करते हैं। वर्तमान में यहां से दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न जिलों के लिए बस सेवाएं संचालित होती हैं। बसों का बेड़ा बढ़ने के कारण मौजूदा 18 काउंटर कम पड़ रहे थे, जिससे कई बार बसें खड़ी करने में दिक्कत आती थी।
-- -- -- -- -- -- --