फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two more arrested in country liquor case

Ambala News: देसी शराब मामले में दो और पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Two more arrested in country liquor case
शहजादपुर में पकड़ी गई नकली शराब फैक्टरी के मामले में काबू आरोपी महिंद्र व अजीत सिंह: पुलिस पीआर
अंबाला। शहजादपुर में पकड़ी नकली देसी शराब की फैक्टरी की खेप पटियाला में जाती थी। बाद में शराब को आसपास के गांवों में सप्लाई किया जाता था। दबिश के दौरान पुलिस ने जो तैयार खेप पकड़ी थी वो भी पटियाला ही जानी थी।
विज्ञापन

इसका खुलासा पुलिस ने पकड़े दो सप्लायर ने किया है। पूछताछ में कबूला है कि वो मुख्य आरोपी बिट्टू से शराब लेने के बाद गांव में बेचते थे। पकड़े गए सप्लायर की पहचान पटियाला के बांखर गांव निवासी मनिंद्र व जोगीपुरा निवासी अजीत पाल सिंह के रूप में हुई। शुक्रवार कोर्ट में पेश कर मनिंद्र को तीन दिन के रिमांड पर लिया व अजीत सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

अब तक मुख्य आरोपी बिट्टू सहित नाै काबू
शहजादपुर पुलिस की टीम 16 दिन में नाै आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मुख्य सप्लायर मनिंद्र से रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि आखिर कहां-कहां सप्लाई होती थी और किस-किस की संलिप्तता है। बता दें कि 30 अप्रैल 2025 को शहजादपुर के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि माॅडर्न काॅलोनी शहजादपुर में किराए के मकान में नकली शराब बनाने की फैक्टरी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबिश देकर पुलिस ने चार आरोपियों को काबू किया था। साथ ही भारी मात्रा में नकली शराब, कैमिकल पदार्थ व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद हुए थे। नकली शराब की 109 पेटियां, 80 लीटर तैयार नकली शराब, दो कैनी शराब 100 लिटर, 9600 खाली बोतलें, चार टैंकी, होलोग्राम नंबर, क्यू आर कोड बरामद किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed