{"_id":"68acda03f2d0250b0f00f0b4","slug":"two-members-of-bike-thief-gang-arrested-sent-to-jail-ambala-news-c-18-1-knl1012-723555-2025-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, भेजा जेल
Tue, 26 Aug 2025 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 26 Aug 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
चोरी की बाइकों सहित काबू अंतरराज्यीय गिरोह के फतेह व जय सिंह: पुलिस पीआरओ
अंबाला। कैथल, पंजाब व अंबाला में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का नग्गल थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के दो सदस्यों को काबू कर चोरी की 10 बाइकें बरामद की है। इन आरोपियों की पहचानपटियाला के शक्ति नगर निवासी फतेह सिंह व पटियाल के जलबेड़ा गांव निवासी जय सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों ने तीन दिन के पुलिस रिमांड में कबूला कि उन्होंने छावनी, अंबाला सिटी, बलदेव नगर, नग्गल, कैथल व पंजाब से भी बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
डीएसपी हितेश ने बताया कि आरोपियों ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी बाइकों को पटियाला के एक सुनसान यानी जंगली इलाके में रखा हुआ था ताकि किसी की नजर न पड़ सके। सोमवार आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नग्गल थाना पुलिस ने तंगोली गांव निवासी लाभ सिंह द्वारा 19 जुलाई को दर्ज करवाए बाइक चोरी के मामले में आरोपियों को काबू किया था। आरोप था कि मटहेड़ी बस स्टैंड के पास से कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी बाइक चुरा ले गया था। संवाद