{"_id":"6a9874f298134ba2b50c7592","slug":"two-lanes-and-drains-will-be-constructed-in-sawanpuri-and-basant-nagar-at-a-cost-of-2162-lakh-ambala-news-c-246-1-sknl1020-162258-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सावनपुरी व बसंत नगर में 21.62 लाख से बनेगी दो गलियां व नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सावनपुरी व बसंत नगर में 21.62 लाख से बनेगी दो गलियां व नालियां
Thu, 03 Sep 2026 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्यों के शिलान्यास के दौरान मिठाई बांटकर खुशी मनाते पार्षद, कार्यकर्ता व लोग। प्रवक्
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। शहर के वार्ड नंबर-6 स्थित बसंत नगर व सावनपुरी में गंदे पानी निकासी व कच्ची गलियों के कारण लोगों को परेशानी से मुक्ति मिलेगी। दोनों कॉलोनियों में दो गलियों के साथ अंडरग्राउंड नालियों का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम इस पर 21.62 लाख रुपये खर्च करेगा।
बुधवार को महापौर सुमन बहमनी ने पूर्व मंत्री कंवरपाल व पार्षद अंकित गोयल के साथ विकास कार्यों का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान महापौर ने बताया कि वार्ड-6 के बसंत नगर में विक्रांत त्यागी के घर से विजय ओबेरॉय के घर तक गली का निर्माण करवाया जाएगा। साथ ही सावनपुरी में सुधीर अग्रवाल के घर से विमल चोपड़ा के घर तक गली का निर्माण होगा। दोनों स्थानों पर आरसीसी एनपी-2 अंडरग्राउंड नाले का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन के साथ-साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलेगी।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। सड़कों, गलियों, नालियों और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और अधिकारियों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।पूर्व मंत्री कंवरपाल ने कहा कि भाजपा सरकार का उद्देश्य शहर के हर क्षेत्र में सुविधाएं पहुंचाना है। वार्ड-6 में होने वाले इन कार्यों से लोगों को काफी लाभ मिलेगा। इस दौरान मार्केट कमेटी जगाधरी चेयरमैन विपुल गर्ग, पार्षद अंकित गोयल, पवन बंसल, भारत गुप्ता, दर्पण गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।