फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two lakh patients were tested, 766 were found infected

Ambala News: दो लाख मरीजों की जांच, 766 मिले संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two lakh patients were tested, 766 were found infected
अंबाला सिटी। निक्षय अभियान के तहत 100 दिनों तक चलने वाला विशेष जांच अभियान पूरा हो गया है। विभाग की ओर से 400 गांवों में लगातार शिविर लगाए गए और मरीजों की जांच की गई। विभाग की ओर से 100 दिनों में दो लाख दो हजार 64 लोगों की जांच की गई। जिनमें से 766 नए टीबी मरीज मिले।
विज्ञापन

विभाग की ओर से विभिन्न वर्गों के एक लाख 49 हजार 717 लोगों को जांचने का लक्ष्य रखा गया था। अब विभाग नए टीबी मरीजों का उपचार पूरा करवाएगा। जिससे मरीजों की संख्या में कमी हो सके। इस जांच में स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में होने वाली जांच भी शामिल है।
विज्ञापन

विभाग को निदेशालय की ओर से अभी तक अभियान को बंद करने के निर्देश नहीं मिले हैं। इसलिए लगातार शिविर लगाए जा रहे हैं। आदेशों के बाद शिविर को बंद करने का फैसला लिया जाएगा। यह शिविर अभियान सात दिसंबर को शुरू किया गया था। 100 दिनों से दो एमएमयू वैन ने अंबाला जिला के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब ग्राम पंचायतों पर रहेगा लक्ष्य ः शिविर के बाद अब जिले में ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य बनाया गया है।
इसके लिए विभाग अब ग्राम पंचायतों के सदस्यों को प्रशिक्षण व मानकों के बारे में भी जागरू कर रहा है। जिससे पंचायतें खुद को टीबी मुक्त बनाने के लिए आवेदन कर सकें।
आवेदन के बाद जांच होगी, जिसके आधार पर टीबी मुक्त पंचायत का दर्जा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed