फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two illegally built shops and hall demolished at government place

सरकारी जगह पर अवैध रुप से बनी दो दुकानें और हॉल ढहाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two illegally built shops and hall demolished at government place
अंबाला छावनी से नगर परषिद द्वारा हटवाया गया अतिक्रमण। - फोटो : Ambala
रामबाग रोड पर नगर परिषद ने सरकारी जगह पर अवैध रूप से बनी दो दुकानों और एक हॉल को ढहा दिया। कार्यवाई के दौरान काफी हंगामा हुआ। इन अवैध दुकानों में मीट शॉप, हड्डी व जोड़ों के दर्द के उपचार का काम होता था।
विज्ञापन

नगर परिषद सचिव राजेश कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से सरकारी जगह पर अवैध कब्जों की शिकायतें मिल रही हैं। नप की टीमें उन जगहों का निरीक्षण करने के बाद ऐसे अवैध कब्जों को हटाने का काम कर रही है। सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत भारत माता चौक के निकट बनाए गए तीन कमरे, गवाल मंडी, नमस्ते चौक से दो दुकानें और रोटरी अस्पताल के निकट से अवैध कब्जे हटाए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्रवाई के समय विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए पुलिस फोर्स का प्रबंध किया गया था। सोमवार को कब्जा हटाने के लिए टीम मौके पर पहुंची। टीम द्वारा दुकानें ढहाने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदार आग बबूला हो गए और कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दिए थे नोटिस
सचिव राजेश कुमार ने बताया कि सरकारी जगह पर कब्जा करके दुकानें बनाने वालों को एक सप्ताह पहले नोटिस दिए गए थे। जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया था। इन्होंने तय अवधि में स्वयं न कब्जा हटाया और न ही जगह को खाली की। सोमवार को नगर परिषद द्वारा कार्रवाई करनी पड़ी।

अंबाला छावनी के रामबाग रोड से अवैध अतिक्रमण हटाती नगर परषिद की टीम।

अंबाला छावनी के रामबाग रोड से अवैध अतिक्रमण हटाती नगर परषिद की टीम।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed