फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two hours of rain brought relief from the heat, but waterlogging on the roads increased difficulties.

Ambala News: दो घंटे की बारिश ने दी गर्मी से राहत पर सड़कों पर जमा पानी ने बढ़ाई मुश्किलें

Sat, 05 Sep 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 05 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two hours of rain brought relief from the heat, but waterlogging on the roads increased difficulties.
बराड़ा अनाज मंडी में जमा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। शुक्रवार दोपहर करीब दो घंटे हुई बारिश से जहां बराड़ा में मौसम सुहाना हो गया, वहीं उमस और गर्मी से परेशान लोगों को भी राहत मिली। क्षेत्र में 13 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण दिन के तापमान में भी गिरावट आई। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जहां एक ओर लोगों को बारिश से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर शहर के कई हिस्सों में जलभराव की स्थिति ने प्रशासनिक दावों और शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। पुलिस चौकी, रेलवे अंडरपास, अनाज मंडी, मुख्य बाजारों और रिहाइशी गलियों में पानी जमा हो गया। कुछ स्थानों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी भरने से राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी हुई। दोपहिया वाहन चालकों को पानी से निकलकर जाना पड़ा।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ के अनुसार, मानसून टर्फ की अक्षीय रेखा की उत्तरी सीमा श्रीगंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, डालटागंज और दीघा से होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। वहीं उत्तरी हरियाणा के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। इसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेश में मानसून की सक्रियता थोड़ी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
5 से 7 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, 5 से 7 सितंबर तक राज्य में मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में बादल छाए रह सकते हैं। उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में कहीं-कहीं हवा और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। पश्चिमी जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 8 सितंबर के बाद मानसून की सक्रियता में फिर कमी आने की संभावना है।
---
नाले और नालियां ओवरफ्लो
तेज बारिश के दौरान नाले और नालियां ओवरफ्लो हो गईं और गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा। करीब एक माह से सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जगह-जगह जमा कचरा भी पानी की निकासी में बाधा बना। बारिश का पानी कचरे को अपने साथ नालियों में ले गया, जिससे कई स्थानों पर निकासी प्रभावित हुई। गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों के बाहर तक फैल गया।

--------
अंडरपास में पानी भरने से आवागमन प्रभावित
रेलवे स्टेशन के पास बने अंडरपास में स्थिति बेहद खराब रही। बारिश के बाद अंडरपास की दीवारों से पानी के फव्वारे छूटने लगे, जिससे वहां भारी जलभराव हो गया और वाहनों का आवागमन ठप हो गया। बारिश थमने के घंटों बाद भी निचले इलाकों से पानी की निकासी नहीं हो सकी। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन के प्रति रोष जताते हुए मांग की है कि नालों की तत्काल सफाई कराई जाए, जमा कचरा उठाया जाए और हर साल बनने वाली इस समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाला जाए।

बराड़ा अनाज मंडी में जमा बरसात का पानी। संवाद

बराड़ा अनाज मंडी में जमा बरसात का पानी। संवाद

बराड़ा अनाज मंडी में जमा बरसात का पानी। संवाद

बराड़ा अनाज मंडी में जमा बरसात का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed