फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   two group fight in police thana

दो पक्ष आपस में भिड़े, एएसआई की वर्दी फटी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
two group fight in police thana
थाने में शिकायत लेकर आए दो पक्ष आपस में ही भिड़ गए। दोनों ओर से जमकर लात घूसे चले। एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस बीच बचाव करने आए एएसआई की वर्दी भी फट गई। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटनाक्रम के अनुसार घेल रोड वासी विक्की जैन और प्रेमनगर निवासी खुश उप्पल व अन्य के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था, जिसे लेकर दोनों की पक्ष के लोग थाना कोतवाली पहुंचे थे। एसआई अरुण कुमार दोनों पक्षों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में लात घूसे चलने लगे। बीच-बचाव करने आए एएसआई चांदीराम की वर्दी फट गई। आरोप है कि विक्की पक्ष की ओर से आए लोगों ने न केवल दूसरे पक्ष से मारपीट की बल्कि पुलिस को भी जान से मारने की धमकी दी। मामले में जांच कर रहे एसआई अरुण की तहरीर पर विक्की जैन, लुधियाना निवासी दिनेश जैन, प्रेम नगर अंबाला शहर निवासी खुश उप्पल, करनाल के सुमित कुमार, सेक्टर-7 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी अंबाला शहर निवासी रिंकू चावला व नरेश विहार अंबाला शहर निवासी सुभाष जैन के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed