फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two government swimming pools waiting for tender, players running on unfinished track

Ambala News: दो सरकारी स्वीमिंग पूल को टेंडर का इंतजार, अधूरे ट्रैक पर दौड़ रहे खिलाड़ी

Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 09 Dec 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two government swimming pools waiting for tender, players running on unfinished track
अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में​ ​खिलाड़ी अधूरे पड़े एथले​क्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स - फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।
अंबाला। खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए विभाग के तीन बड़े प्रोजेक्ट अटके हैं। इस कारण खिलाड़ियों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इन प्रोजेक्ट में अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम व शहजादपुर के बड़ागढ़ आधुनिक खेल स्टेडियम में करोड़ों की लागत से तैयार हुए स्वीमिंग पूल शामिल हैं। वहीं अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में फुटबॉल मैदान के साथ तैयार हो रहा सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक शामिल है।
विज्ञापन

स्वीमिंग पूलों को शुरू करने के लिए खेल विभाग को टेंडरों का इंतजार है तो वहीं यह एथलेटिक ट्रैक डेढ़ साल से अधर में है। ऐसे में मजबूरन खिलाड़ियों को इसी अधूरे ट्रैक पर अभ्यास करना पड़ रहा है। विभाग इसे लगातार अनदेखा कर रहा है।
विज्ञापन

जिले में केवल अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में ही सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बन रहा है और वो भी अटका है। हालांकि एक बेस तो तैयार हो चुका है बाकी खेल विभाग के अधिकारियों की अनदेखी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की लेटलतीफी के कारण अटका है। ऐसे में अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे खेल विभाग के सेंटर से मजबूरन खिलाड़ियों को नेशनल लेवल प्रतियोगिताओं की तैयारियों के लिए कुरुक्षेत्र की दौड़ लगानी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यालय में अटकी स्वीमिंग पूल के टेंडर की फाइल, गांव के बच्चों को है इंतजार

शहजादपुर के बड़ागढ़ स्टेडियम में पहली बार स्वीमिंग पूल तैयार हुआ है। हालांकि खेल विभाग के पास अंबाला कैंट के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में ऑल वेदर स्वीमिंग पूल है लेकिन इसके लिए शहजादपुर व नारायणगढ़ आदि गांवों के बच्चों को 30 से 35 किलोमीटर की दौड़ लगानी होगी। हालांकि यह पूल तैयार हो चुकी है। अब तक मुख्यालय स्तर से टेंडर की अनुमति न मिलने के कारण पूल को शुरू ही नहीं किया गया है। ऐसे में रोजाना गांव के बच्चे स्वीमिंग में आकर इसके शुरू होने का इंतजार करते हैं। जबकि पूल के आसपास ही दूसरे खेल खेलकर चले जाते हैंं।
सिटी व बड़ागढ़ स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक का इंतजार

खेल विभाग की ओर से जिले के तीनों मुख्य स्टेडियमों में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक बिछाए जाने की योजना है। अभी अंबाला कैंट में बनाया जा रहा है जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं मिल सकेंगी। अभी अंबाला सिटी के राजीव गांधी खेल परिसर (सेक्टर-10) और शहजादपुर ब्लॉक के बड़ागढ़ स्टेडियम में इसके काम शुरू होने का इंतजार है।
खिलाड़ियों को दिलाया जाए लाभ
अमन कालड़ा का कहना है कि खिलाड़ियों के लिए जो भी प्रोजेक्ट है उन्हें सबसे पहले पूरा कर प्राथमिकता के आधार पर चलाया जाना चाहिए। कम से कम खिलाड़ियों को इनका लाभ मिले और वो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर शहर व देश का नाम रोशन कर सके।
जिला स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी
इमरान खान का कहना है कि खेल के क्षेत्र में हरियाणा सबसे अव्वल है। करोड़ों का बजट खिलाड़ियों की सुविधाओं के लिए लगाया जा रहा है। यह जिम्मेदारी तो जिला स्तर के संबंधित अधिकारियों की बनती है कि वह अपनी निगरानी में उसे जल्द पूरा करवा खिलाड़ियों को लाभ पहुंचाए। इसकी अनदेखी गलत है।
अधूरे प्रोजेक्ट जल्द हो पूरे
अंबाला कैंट निवासी विशाल का कहना है कि खेलों के प्रति बच्चों का उत्साह तो है लेकिन स्टेडियम में अधूरे प्रोजेक्ट के कारण वह प्रतिभा को पूरी तरह से निखार नहीं पा रहे हैं। सिंथेटिक ट्रैक का काम एक साल से रुका है। लेकिन कोई इसे गंभीरता से लेकर पूरा करवाने को तैयार नहीं। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल में खिलाड़ी अधूरे पड़े एथलेक्टिस ट्रैक पर दौड़ लगाते हुए: स- फोटो : रिसिया के लखैया जदीद में बनकर तैयार अन्नपूर्णा भवन।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed