फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two gold shocks, leaving the event and leaving for Croatia

दो गोल्ड झटके, इवेंट छोड़ क्रोएशिया के लिए रवाना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Two gold shocks, leaving the event and leaving for Croatia
अंशु शर्मा
विज्ञापन

अंबाला। खेलो इंडिया के तहत जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में त्रिपुरा की जिम्नास्ट प्रोतिष्ठा सामंत ने सोमवार को दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया। प्रोतिष्ठा उस समय पूरे मैदान में चर्चा का विषय बन गई जब वो क्रोएशिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैलेंज कप के लिए अपने दूसरे इवेंट छोड़कर रवाना हो गई।
दरअसल, नौ जून को क्रोएशिया में प्रतियोगिता होनी है। इससे पहले प्रोतिष्ठा दिल्ली में आयोजित नेशनल कैंप में हिस्सा ले रही थी। खेलो इंडिया के लिए वह कैंप छोड़कर आई थी। इस दौरान प्रोतिष्ठा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत वॉलटिंग टेबल, ऑल राउंड इंडिविजुअल में गोल्ड मैडल झटके। प्रोतिष्ठा का फ्लोर इवेंट के लिए सात जून को मुकाबला होना था, लेकिन वर्ल्ड चैलेंज कप के लिए देरी होने के कारण उसे जाना पड़ा। यहां तक कि ट्रेन का समय होने के कारण वह एक मेडल की अवार्ड सेरेमनी का भी हिस्सा नहीं बन सकी। यह नजारा जिसने भी देखा, उसने प्रोतिष्ठा को गले लगाकर क्रोएशिया जाने के लिए बधाई दी और मिठाई खिलाकर मुंह मिठा करवाया। यहां तक कि प्रोतिष्ठा को लेने के लिए उनके नेशनल कोच सहित माता-पिता भी अंबाला पहुंच गए थे। संवाद
विज्ञापन

खेलो इंडिया में झटके थे चार गोल्ड, नौ बार नेशनल चैंपियन
प्रोतिष्ठा के पिता सुमन सामंत ने बताया कि वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं और उनकी केवल एक ही बेटी है। चार साल की उम्र से ही प्रोतिष्ठा जिम्नास्टिक कर रही हैं। 2019 में पुणे में आयोजित खेलो इंडिया में भी चार गोल्ड मेडल झटके थे। उससे पहले वह नौ बार नेशनल चैंपियन रह चुकी हैं। पहले भी इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इन्हीं उपलब्धियों की बदौलत अब क्रोएशिया में होने वाली वर्ल्ड चैलेंज कप में उनका चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed