{"_id":"69c704c0f9e10cb9c5025ea4","slug":"two-drug-smugglers-arrested-with-15-kg-opium-ambala-news-c-36-1-amb1001-160494-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो नशा तस्कर 1.5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो नशा तस्कर 1.5 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार
Sat, 28 Mar 2026 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 28 Mar 2026 03:59 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सीआईए-2 की टीम ने नसरौली भड़ोग रोड पर घेराबंदी कर बिहार के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1.534 किलोग्राम अफीम बरामद हुई है। पुलिस अब रिमांड के दौरान तस्करी के इस अंतरराज्यीय नेटवर्क की कुंडली खंगालने में जुटी है। सीआईए-2 के सह उप निरीक्षक नवीन कुमार और अमृत लाल की टीम को सूचना मिली कि नसरौली भड़ोग रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति नशीले पदार्थों के साथ मौजूद हैं।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और सफेदों के पेड़ों के बीच छिपे दो युवकों को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से भारी मात्रा में अफीम बरामद हुई। आरोपियों की पहचान जय कुमार और ललन के रूप में हुई है, जो बिहार के जिला सीतामढ़ी के निवासी हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना पंजोखरा साहिब में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिक दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया। अदालत ने ललन को जेल भेज दिया है, जबकि मुख्य आरोपी जय कुमार को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
तीन माह में पकड़े 48 तस्कर : अंबाला पुलिस ने चालू वर्ष में जनवरी से लेकर मार्च माह में नशा तस्करों की कमर तोड़ कर रख दी है। आंकड़ों पर नजर डालें तो पुलिस की सक्रियता साफ झलकती है। इस दौरान कुल 28 मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किए गए और इनमें 48 तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजा गया। इस दौरान सबसे बड़ी खेप के तहत 2 किलो 938 ग्राम अफीम, 137 किलो चूरापोस्त, 6 किलो 844 ग्राम गांजा, 1 किलो 275 ग्राम हेरोइन व 866 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। संवाद