फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two doctors on leave in civil hospital, OPD reduced

Ambala News: नागरिक अस्पताल में दो चिकित्सक छुट्टी पर, घटी ओपीडी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Two doctors on leave in civil hospital, OPD reduced
सिटी नागरिक अस्पताल में दवा लेने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद - फोटो : जामा म​स्जिद की पुताई में लगे मजदूर।
अंबाला सिटी। एक दिन के अवकाश के बाद नागरिक अस्पताल में सोमवार को ओपीडी शुरु हुई। इस दौरान बुजुर्ग मरीजों की तो भीड़ देखने को मिली, लेकिन दो चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने के कारण ओपीडी में अन्य मरीज कम ही दिखाई दिए।
विज्ञापन

सोमवार को ओपीडी में करीब 800 मरीज उपचार के लिए आए थे। जबकि सामान्य दिनों में 1200 मरीजों की ओपीडी रहती है। जो मरीज आए उनमें अधिकतर हड्डियों व सर्दी जुकाम से संबंधित ही थे। चिकित्सकों की सलाह है कि फिलहाल बच्चों और बुजुर्गों को फ्रिज की ठंडी चीजों से दूर रहना चाहिए। दरअसल अस्पताल में दो चिकित्सक अवकाश पर हैं। इस कारण से भी ओपीडी प्रभावित रही।
विज्ञापन


डॉ. अर्पिता दो महीने के अवकाश पर
नागरिक अस्पताल में विभिन्न रोगों की जांच करने वाली महिला चिकित्सक डॉ अर्पिता गर्ग दो महीने के लिए अवकाश पर चल रही हैं। पांच मई को वह अपनी डयूटी पर वापिस लौटेंगी। उनके स्थान पर डॉ संजीव गोयल मेडिसन ओपीडी में मरीजों को देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. अर्पिता गर्ग की ओपीडी में सबसे अधिक मरीज होते हैं। ऐसे में उनके स्थान पर मेडिसिन चिकित्सक के आने से मरीजों में भी कमी देखने को मिल रही है। सोमवार को डॉ. विशाल भी छुट्टी पर थे, जिस कारण सांस संबंधी मरीजों को वापिस लौटना पड़ा। डॉ. विशाल के पास भी रोजाना 100 से अधिक मरीज उपचार के लिए आते हैं।
बच्चों के खान-पान का रखें ख्याल
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शुभज्योति प्रकाश ने बताया कि इन दिनों में मौसम बदलाव के कारण बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बोतल से दूध पिलाने के कारण बच्चों को पेट की समस्याएं हो सकती है। इसके साथ ही पांच वर्ष तक के बच्चों को फिलहाल ठंडी चीजों का सेवन ना करवाएं। इससे उन्हें सर्दी खांसी जकड़ सकती है।

नेत्र रोग विशेषज्ञ संगीता भगत ने बताया कि इन दिनों हवा में धूल-मिट्टी के कण अधिक हैं। इसलिए आंखों में जलन के मामले भी देखने को मिल रहे हैं। इन दिनों में छोटे मच्छर और कीट भी अधिक होते हैं। इसलिए दो पहिया वाहन पर चलते हुए आंखों को बचाकर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed