{"_id":"6153738f8ebc3e045570370c","slug":"two-days-left-for-the-online-process-to-end-10-thousand-applications-in-iti-that-have-come-so-far-ambala-news-knl84762154","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन प्रक्रिया खत्म होने में दो दिन शेष, अब तक आ चुके आईटीआई में 10 हजार आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन प्रक्रिया खत्म होने में दो दिन शेष, अब तक आ चुके आईटीआई में 10 हजार आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में आवेदन करने के केवल दो दिन शेष रह गए है। आईटीआई में दाखिला लेने वाले आवेदक छात्रों की संख्या भी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। राजकीय औद्योगिक संस्थान अंबाला शहर में ही 7400 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य आईटीआई में भी ऐसी ही स्थिति है। अभी तक जिले की सभी आईटीआई में कुल 10 हजार छात्र दाखिला लेने के लिए आवेदन कर चुके हैं। आवेदकों की संख्या कम न हो इसके लिए मंदिरों व गुरुद्वारों के माइक के माध्यम से आईटीआई में दाखिला लेने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। इससे अधिक से अधिक युवाओं तक दाखिला को लेकर जानकारी पहुंच सके। उम्मीद जताई जा रही है कि 30 सितंबर तक केवल राजकीय आईटीआई में ही 10 हजार के करीब आवेदन पहुंच जाएंगे।
आरक्षण का मिल रहा है युवाओं को लाभ
हरियाणा राज्य के सभी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में हरियाणा वासियों के लिए आरक्षण का लाभ मिल रहा है। इसमें 20 प्रतिशत अनुसूचित जाति के आवेदकों के लिए तो 27 प्रतिशत पिछड़े वर्ग के आवेदकों के लिए सीट खाली है। इसके अलावा 10 प्रतिशत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए तो 4 प्रतिशत सीट दिव्यांगों के लिए भी आरक्षित की गई हैं। इसके अतिरिक्त महिलाओं के लिए भी विशेष रुप से आरक्षण का प्रावधान है। इसमें स्टेनो हिंदी व अंग्रेजी ट्रेड में 50 प्रतिशत सीट तो अन्य सभी विषयों में 30 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए हैं। इसके अतिरिक्त कॉस्मेटोलॉजी व्यवसाय में शत-प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी।राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी में 350 सीट केवल महिलाओं के लिए हैं और राजकीय आईटीआई महिला में भी महिलाओं के लिए बहुत सीटें हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए आईटीआई में हेल्पडेस्क स्थापित किया गया है। जहां पर आवेदकों को यहीं विकल्प चुनने के लिए मदद दी जा रही है। इसके अलावा आवेदन भरने में भी आवेदकों को पूरी सहायता की जा रही है। जिससे अधिक से अधिक आवेदक आईटीआई में दाखिला लें।
विज्ञापन
- भूपिंद्र सांगवान, प्राचार्य, आईटीआई अंबाला सिटी।