फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two-day cricket tournament begins in Magarpura, 35 teams will show their strength

Ambala News: मगरपुरा में दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज, 35 टीमें दिखाएंगी दम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two-day cricket tournament begins in Magarpura, 35 teams will show their strength
शहजादपुर के मगरपुरा में क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मुख्याति​थि व संग खड़े अन्य सदस्
शहजादपुर। मगरपुरा गांव में ब्रदर क्रिकेट क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में करीब 35 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले दिन रोमांचक मुकाबले हुए। अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीमों ने क्वार्टर व सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी जगह बनाई। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ समाजसेवी एवं नखडोली के पूर्व सरपंच सपटर गुर्जर विशेष रूप रिबन काटकर किया था।
विज्ञापन

खिलाड़ियों व युवाओं को संबोधित करते हुए सपटर गुर्जर ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि यह युवाओं को जीवन में अनुशासन, कड़ी मेहनत और आपसी एकता का पाठ पढ़ाते हैं। आज के दौर में युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों और संगति से पूरी तरह दूर रहना चाहिए। टूर्नामेंट का आयोजन सौरव गोनदी मगरपुरा व विक्की राणा द्वारा कराया गया। इस मौके पर बरखेड़ी नंबरदार पारस, जिला परिषद अंबाला सदस्य विनोद खेड़ा, आशु राणा, मोना पंडित, हरबख्शीश ढिल्लो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed