फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two cars overturned, one injured due to accumulation of rain water

बरसाती पानी जमा होने के कारण दो कारें पलटी, एक घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Two cars overturned, one injured due to accumulation of rain water
(अंबाला) बराड़ा। नेशनल हाईवे-344 पर मुलाना सीएचसी के सामने जलभराव होने के कारण शनिवार को जहां एक कार अनियंत्रित होकर साइड लेन में जाकर पलट गई। वहीं एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। गनीमत यह रही कि इनमें से कोई भी कार आते जाते अन्य किसी वाहन से नहीं टकराई। इस हादसे में दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार को करीब सुबह 9 बजे की है। यमुनानगर की तरफ से एक बलेनो कार आ रही थी। जैसे ही वह कार मुलाना फ्लाईओवर पर पहुंची तो फ्लाईओवर पर जमा बरसाती पानी के कारण कार अनियंत्रित हो गई और पलट कर सड़क की साइड लेन में जाकर गिरी। इस कार को यमुनानगर नगर निवासी रमन कुमार चला रहे थे। रमन कुमार ने बताया कि सड़क पर काफी ज्यादा पानी जमा हुआ था और यही पानी हादसे का कारण बना। अभी यह हादसा हुआ ही था कि तभी एक मारुति स्विफ्ट कार यमुनानगर की तरफ से आई और फ्लाईओवर पर खड़े पानी के कारण वह भी अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में कार में सवार युवक को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed