{"_id":"699232427d0a5b88a609c1e2","slug":"two-brothers-were-attacked-and-left-bleeding-ambala-news-c-36-1-sknl1017-158338-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दो भाइयों पर हमला कर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दो भाइयों पर हमला कर किया लहूलुहान
विज्ञापन
दुकान में घुसकर छह बदमाशों ने की वारदात, मोबाइल छीना
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। तेली मंडी में 13 फरवरी की रात छह बदमाशों ने रंजिशन दुकान में घुसकर दो भाइयों पर हमला कर दिया। लोहे की रॉड से हुए हमले में तेली मंडी निवासी विक्रम व संजीव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि हमले के बाद बदमाशों ने दुकान में तोड़फोड़ की व काउंटर पर रखा मोबाइल फोन भी उठा ले गए। अंबाला कैंट थाना पुलिस ने घायल विक्रम की तहरीर पर सुमित, जतिन, बुच्चड, सुमित मेहरा व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
गाली गलौज का विरोध करने पर पीटा
तेली मंडी निवासी विक्रम ने बताया कि उनकी स्थानीय बाजार में हड्डियों की मालिश की दुकान है। 13 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह और बड़ा भाई संजीव दुकान पर थे। तभी खटीक मंडी के 4 से 5 युवकों ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। दोनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने लोहे की रॉडनुमा हथियार से हमला कर दिया। विक्रम व संजीव के सिर व शरीर पर काफी चोटें आईं। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।