फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two bike riders injured after being hit by tractor

ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार दो नवयुवक गंभीर रुप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured after being hit by tractor
नारायणगढ़-लखनौरा कालपी मार्ग पर गांव लखनौरा के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो नवयुवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल हुए दोनों युवकों को नारायणगढ़ के सामान्य अस्पताल में लाया गया जहां से चिकित्सकों ने एक युवक को प्राथमिक उपचार के उपरांत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इस दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचाराधीन गांव अंधेरी के गुरदीप सिंह बताया कि 16 जून को सायं बाइक पार सवार होकर लखनौरा से अपने घर अंधेरी की ओर जा रहा था तथा उसके पीछे उसका दोस्त राहुल कुमार निवासी अंधेरी भी बैठा था। जब वह अपने गांव के रास्ते में ही थे कि तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। जिससे वे दोनो सड़क पर गिरकर घायल हो गये। दोनों को राहगीरों द्वारा सामान्य अस्पताल नारायणगढ़ में पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत गुरदीप सिंह को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed