फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two arrested for fraud involving data theft from Facebook.

Ambala News: फेसबुक से डाटा चोरी कर ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Sat, 13 Jun 2026 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 13 Jun 2026 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud involving data theft from Facebook.
अंबाला सिटी। अंबाला साइबर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर शादी कराने व रॉयल रिश्ते दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। साइबर टीम ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में दबिश देकर गिरोह के संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों का डाटा चुराते थे और फिर उन्हें जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये ऐंठ लेते थे। पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा निवासी सुधीर कुमार साहू व तुकेस्वर नंद उर्फ शिवा को पुलिस ने शुक्रवार में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रबंधक संदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि वह फेसबुक पर रॉयल रिश्ते नाम से फर्जी पेज चलाते थे।
जैसे ही कोई यूजर इस पेज को लाइक या क्लिक करता तो आरोपियों के पास उसकी पूरी प्रोफाइल और पर्सनल डिटेल पहुंच जाती थी। इसके बाद आरोपी अलग-अलग नंबरों से कॉल कर उन्हें अपने जाल में फंसाते थे। यह गैंग हाईटेक तरीके से काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों से 19 कीपैड मोबाइल बरामद हुए हैं। इन मोबाइलों से आरोपी सामान्य कॉलिंग के दौरान महिला की आवाज में बात करके पुरुषों को लुभाते थे। इसके अलावा आरोपियों से 10 एंड्रॉयड स्मार्टफोन, 1 टैबलेट भी बरामद किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed