फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Two accused on remand for drug smuggling

Ambala News: नशा तस्करी में दो दो आरोपी रिमांड पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two accused on remand for drug smuggling
मुलाना। थाना मुलाना क्षेत्र स्थित सिंबला टी-प्वाइंट के पास से पुलिस ने 10 ग्राम 87 मिलिग्राम हेरोइन सहित दो आरोपियों को काबू किया। बाइक सहित काबू आरोपियों की पहचान बराड़ा की अंबेडकर बस्ती निवासी रजत और राहुल के रूप में हुई। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। दरअसल, छह जनवरी को थाना मुलाना के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करते हैं। संवाद
विज्ञापन

देसी कट्टा सहित युवक काबू, भेजा जेल

अंबाला सिटी। बलदेव नगर के निकट हर्बल पार्क अंडर पास से पुलिस ने आरोपी को देसी कट्टे व रौंद सहित काबू किया। सीआईए-1 की टीम द्वारा पकड़े गए आरोपी की पहचान अंबाला छावनी की इंद्रा कॉलोनी निवासी कुनाल उर्फ कुन्नी के रूप में हुई है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

लेफ्टी गैंग के सदस्य को भेजा जेल

अंबाला सिटी। छोटी अनाज मंडी के पास से सीआईए-1 की टीम ने कमानीदार चाकू सहित सिंघावाला गांव विष्णु विहार कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ साहिल को काबू किया। बताया जाता है कि आरोपी प्रदीप लेफ्टी गैंग से संबंध रखता है और उ पर पहले भी इसी तरह से कई मामले दर्ज है। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरअसल, छह जनवरी को सीआईए-1 अंबाला के पुलिस दल को सूचना मिली थी कि आरोपी शौचालय के पास किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम अवहेलना पर काबू चालकों की जमानत


अंबाला। यातायात के नियमों को पालना न करने वाले हैवी वाहन चालकों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। चालान के साथ-साथ पुलिस मामला दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते जिलाभर के अलग-अलग पुलिस थानों में यातायात के नियमों की अवहेलना करने सात वाहन चालकों पर मामला दर्ज किया गया। हालांकि वाहन चालकों को काबू करने के बाद जमानत पर छोड़ दिया गया।

रिटायर्ड कर्मी से पर्स छीनने वाले को भेजा जेल

साहा। रिटायर्ड पुलिस एएसआई श्याम सिंह से मोबाइल, पर्स और सोने की अंगूठी छीनने वाले आरोपी सालेहपुर गांव निवासी मोहित को पुलिस ने काबू कर लिया। मंगलवार कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी ने 19 नवंबर को यह छीनाझपटी की थी। शाहबाद के कठवा गांव निवासी श्याम सिंह ने बताया कि वह वर्ष 2007 में पुलिस विभाग से बतौर एएसआई रिटायर्ड हुआ है। 18 नवंबर को वह भडोग गांव में अपनी रिश्तेदारी में गया था। अगले दिन वह बिहटा बहन के पास जाने के लिए साहा चौक पर खड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed