{"_id":"61ddca9121956e08a83cb9d0","slug":"two-accused-of-robbery-arrested-by-injuring-truck-driver-on-remand-ambala-news-knl95741761","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को घायल कर लूट के दो आरोपी काबू, रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को घायल कर लूट के दो आरोपी काबू, रिमांड पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएंडजी का माल लेकर भोपाल से पंजाब जा रहे ट्रक चालक व सहायक को छावनी पुल के पास मारपीट कर लूट के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सात जनवरी को थाना पड़ाव पुलिस को दी शिकायत में उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी निवासी राम सिंह राठौर ने बताया कि वह ट्रक चालक है। वह और उसका सहायक संजय पाल पीएंडजी का माल लेकर भोपाल से टेपला पंजाब के लिए चले थे। वह सुबह छह बजे ट्रक लेकर अंबाला कैंट पुल पर पहुंचे तो एक कार चालक ने अपनी कार उसके ट्रक के आगे रोक दी। कार में से चार-पांच युवक नीचे उतर कर आए। उनमें से कार चालक ने उसके सिर में शराब की कांच की बोतल मारी, जिससे वह घायल हो गया।
यह देख ट्रक का सहायक मौके से भाग गया। इसके बाद कार सवारों ने उसका मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया। इसमें तीन से चार हजार रुपये थे। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी गांव समैण पुठी जिला रोहतक व रोहित निवासी शक्ति नगर कॉलोनी बहादुरगढ़ जिला झज्जर के रूप में हुई।