{"_id":"6ac954fa800719fd2d01fcc4","slug":"two-accused-identified-in-attack-on-sho-yet-no-arrests-made-ambala-news-c-36-1-amb1001-170942-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसएचओ पर हमले में दो आरोपियों की पहचान, फिर भी गिरफ्तारी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसएचओ पर हमले में दो आरोपियों की पहचान, फिर भी गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन
अंबाला सिटी के नग्गल थाने के एसएचओ पर हमले की फोटो। सीसीटीवी
संवाद न्यूज एजेंसी
जलबेड़ा। जिले के नग्गल थाना क्षेत्र में 3 अक्तूबर को थाना प्रभारी सुरेश कुमार पर हुए जानलेवा हमले का वीडियो घटना के छह दिन बाद सामने आया है। दो अलग-अलग वीडियो फुटेज के सामने आने से हमलावरों की पहचान भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस अब तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
3 अक्तूबर को नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार अपनी कार से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में कुछ बदमाशों को एक युवक के साथ मारपीट करते देखा। खाकी का फर्ज निभाते हुए एसएचओ सुरेश कुमार तुरंत अपनी गाड़ी रोककर उस युवक को बचाने के लिए आगे बढ़े। बदमाश कानून के रखवाले को देखकर भी पीछे नहीं हटे, बल्कि तैश में आकर पुलिस अधिकारी पर ही टूट पड़े।
-- --
चाकू और पत्थरों से किया ताबड़तोड़ हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और वायरल वीडियो के अनुसार, बदमाशों ने एसएचओ सुरेश कुमार पर तेजधार हथियारों (चाकू) और पत्थरों से ताबड़तोड़ कई वार किए। इस जानलेवा हमले में थाना प्रभारी गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए थे।
विज्ञापन
-- -- -
दो वीडियो से हुई पहचान, फिर भी कार्रवाई नहीं
घटना के छह दिन बाद दो अलग-अलग वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुख्य हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज की थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी न होना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर रोष और चर्चा है कि जब जिला पुलिस अपने ही थाना प्रभारी पर हमला करने वालों को हफ्ते बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पा रही है, तो नागरिकों की सुरक्षा का क्या होगा।
-- --
आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। पुलिस की तीन टीमें जांच में जुटी हुई हैं।
- शंभू लाल, थाना प्रभारी, सदर, अंबाला।